1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री सुशील कोइराला का निधन

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री सुशील कोइराला का निधन

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 09, 2016 09:00 am IST,  Updated : Feb 09, 2016 09:00 am IST

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री एवं नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष सुशील कोइराला का कल देर रात निमोनिया के कारण निधन हो गया।

koirala- India TV Hindi
koirala

काठमांडो: नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री एवं नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष सुशील कोइराला का कल देर रात निमोनिया के कारण निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। नेपाली कांग्रेस के महासचिव प्रकाश मान सिंह ने पीटीआई भाषा को बताया कि 10 फरवरी 2014 को नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में चुने गए कोइराला का निधन राजधानी काठमांडो के बाहरी इलाके के महाराजगंज स्थित उनके आवास में स्थानीय समयानुसार देर रात 12 बजकर 50 मिनट पर हुआ।

कोइराला फेफड़े के कैंसर का सफल इलाज करवाकर अमेरिका से लौटे थे। उन्हें पिछले साल नेपाल के नए संविधान को लागू करने का श्रेय जाता है। कोइराला क्रोनिक ऑब्ट्रक्टिव पल्मोनरी डिसीज से पीडि़त थे, जिसके कारण उनका निधन हुआ। सिंह ने बताया कि कोइराला के पार्थिव शरीर को काठमांडो के सानेपा स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर ले जाया जाएगा ताकि पार्टी कार्यकर्ता और अन्य लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकें।

भारत के बनारस में जन्मे कोइराला ने वर्ष 1954 में राजनीति में कदम रखा था। वर्ष 1960 के शाही अधिग्रहण के बाद वह 16 साल तक भारत में राजनीतिक निर्वासन में थे। वर्ष 1973 के विमान अपहरण में संलिप्तता के चलते वह तीन साल तक भारत की जेलों में भी बंद रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश