1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति ममनून हुसैन का कराची में इंतकाल

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति ममनून हुसैन का कराची में इंतकाल

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 15, 2021 06:56 am IST,  Updated : Jul 15, 2021 06:56 am IST

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति ममनून हुसैन का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को यहां इंतकाल हो गया। उनके परिवार और पार्टी के नेताओं ने यह जानकारी दी है। वह 80 साल के थे।

पाकिस्तान के पूर्व...- India TV Hindi
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति ममनून हुसैन का कराची में इंतकाल Image Source : FILE PHOTO

कराची: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति ममनून हुसैन का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को यहां इंतकाल हो गया। उनके परिवार और पार्टी के नेताओं ने यह जानकारी दी है। वह 80 साल के थे। हुसैन का जन्म 1940 में आगरा में हुआ था और वह 1947 में अपने माता-पिता के साथ पाकिस्तान आ गए थे। वह सितंबर 2013 से सितंबर 2018 तक पाकिस्तान के 12वें राष्ट्रपति रहे।

‘डॉन’ अखबार ने पाकिस्तान मुस्लीम लीग-नवाज़ (पीएमएल-एन) के सिंध के अतिरिक्त महासचिव चौधरी तारीक के हवाले से कहा कि पीएमएल-एन नेता को पिछले साल फरवरी में कैंसर से ग्रस्त होने का पता चला था और कुछ दिनों से यहां एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने हुसैन के इंतकाल पर अफसोस जताया।

पीएमएल-एन के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने भी हुसैन के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्विटर पर कहा "आज, हमने एक कीमती शख्स खो दिया है जो पाकिस्तान से प्यार करता था और एक अच्छा किरदार रखता था।” शहबाज़ ने कहा, “मुल्क के लिए उनकी खिदमतों को लंबे वक्त तक याद रखा जाएगा।” विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने ट्वीट किया, "पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति ममनून हुसैन के इंतकाल पर मेरी गहरी संवेदना है। अल्लाह उनके परिवार को इस बड़ी क्षति को सहन करने की ताकत दे।"

कराची के एक कपड़ा कारोबारी, हुसैन 1970 और 1980 के दशक में मुस्लिम लीग से जुड़े थे और पीएमएल-एन के शुरुआती दिनों से ही उसके सक्रिय सदस्य बने रहे। वह जून से अक्टूबर 1999 तक सिंध के गवर्नर थे जब तत्कालीन पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल परवेज मुशर्रफ ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की सरकार का तख्ता पलट किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश