1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन: चाकू से किये गये वार में चार लोगों की मौत

चीन: चाकू से किये गये वार में चार लोगों की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Feb 26, 2018 07:56 am IST,  Updated : Feb 26, 2018 07:56 am IST

चीन के शिजिंग शहर में आज चाकू से किये गये वार में चार लोगों की जान चली गयी। इस महीने देश में यह इस प्रकार का दूसरा हमला है।

Four dead in fatal stabbing in China - India TV Hindi
Four dead in fatal stabbing in China

बीजिंग: चीन के शिजिंग शहर में आज चाकू से किये गये वार में चार लोगों की जान चली गयी। इस महीने देश में यह इस प्रकार का दूसरा हमला है। शिजिंग में 53 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने घर में चाकू से वार कर तीन व्यक्तियों को मार डाला जबकि चौथे को गंभीर रुप से घायल कर दिया। बाद में चौथे ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। हमलावर की पहचान उसके उपनाम युआन के रुप में हुई है। (आतंकवादी संगठनों का इस्तेमाल विदेश नीति के औजार के रूप में ना करे सरकार: पाक मीडिया )

संवाद समिति शिन्हुआ के अनुसार संदिग्ध को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। इस महीने चीन में चाकू से वार करने की यह दूसरी घटना है। ग्यारह फरवरी को बीजिंग के एक शॉपिंग मॉल में एक व्यक्ति ने लोगों पर चाकू से वार किया था जिससे एक महिला की जान चली गयी थी और 12 अन्य घायल हो गये थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश