1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चार महिला आतंकवादी बांग्लादेश में गिरफ्तार

चार महिला आतंकवादी बांग्लादेश में गिरफ्तार

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 24, 2016 04:44 pm IST,  Updated : Jul 24, 2016 04:44 pm IST

बांग्लादेश पुलिस ने आज घरेलू आतंकवादी समूह जमातुल मुजाहिदीन बंग्लादेश (JMB) की चार संदिग्ध महिला आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।

female terrorist- India TV Hindi
female terrorist

ढाका: बांग्लादेश पुलिस ने आज घरेलू आतंकवादी समूह जमातुल मुजाहिदीन बंग्लादेश (JMB) की चार संदिग्ध महिला आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।  (JMB) पर एक कैफे में देश के सबसे खराब आतंकी हमले को अंजाम देने का आरोप है जिसमें विदेशी नागरिकों सहित 22 लोग मारे गये थे। एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई भाषा को बताया, हमने संगठन के अड्डे पर छापा मार कर जेएमबी की चार महिला कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। 

चारों को उत्तरी-पश्चिम सिराजगंज जिले में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान ठिकाने से ग्रेनेड बनाने वाली सामग्री, छह देसी बम और कई जिहादी पुस्तकें बरामद की। पुलिस द्वारा यहां के होली आर्टिसन बेकरी पर एक जुलाई को आतंकी हमले के सिलसिले में एक महिला को गिरफ्तार किये जाने के कुछ दिन बाद यह गिरफ्तारी की गयी है। प्रथम आलो समाचारपत्र ने जांच के साथ जुड़े अग्यात सूत्रों के हवाले से कहा है कि उसे पूर्व से ही हमलावरों में से एक माना जा रहा था। 

प्रतिष्ठित अपराध विरोधी रैपिड एक्शन बटालियन आरएबी ने एक वीडियो जारी किया जिसमें एक महिला सहित चार संदिग्ध आतंकवादी नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि एक जुलाई को इस्लामवादी हमले से उसका सीधा ताल्लुक है, जिसके बाद महिला को गिरफ्तार किया गया। हमले में 17 विदेशियों सहित 22 लोग मारे गये थे। इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी लेकिन सरकार ने बंग्लादेश में उसकी उपस्थिति को नकार दिया था और कहा था कि घरेलू संगठन जेबीएम हमले के लिए जिम्मेदार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश