1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. तुर्की: रिपोर्ट के अनुसार तांबे के खदान के ढहने से 4 खनिकों की मौत

तुर्की: रिपोर्ट के अनुसार तांबे के खदान के ढहने से 4 खनिकों की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 18, 2016 11:58 am IST,  Updated : Nov 18, 2016 11:59 am IST

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार तुर्की के दक्षिणपूर्वी प्रांत सीर्त में एक तांबा खदान के ढहने के बाद चार तुर्की खनिकों की मौत हो गई। सीएनएन तुर्क प्रसारणकर्ता का कहना है कि अन्य 12 लोग उस खदान में अभी तक फंसे हुए हैं..

turkey- India TV Hindi
turkey

अंकारा: स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार तुर्की के दक्षिणपूर्वी प्रांत सीर्त में एक तांबा खदान के ढहने के बाद चार तुर्की खनिकों की मौत हो गई। सीएनएन तुर्क प्रसारणकर्ता का कहना है कि अन्य 12 लोग उस खदान में अभी तक फंसे हुए हैं। घटनास्थल पर बचावकर्ताओं और एंबुलेंसों को भेजा जा चुका है।

ये भी पढ़े-

कुर्दिश पीपुल्स डेमाकेटिक पार्टी (एचडीपी) से सीर्त की सांसद बेसिम कौंका ने ट्विटर पर कहा कि वहां 14 लोग फंसे हुए हैं। इसके बाद से ही फंसे हुए लोगों की संख्या को लेकर संशय बना हुआ है।

उन्होंने बताया कि शुरआती सूचना के अनुसार एक घायल को बचा लिया गया है।

अधिकारिक न्यूज एजेंसी अनादोलु का कहना है कि एक निजी कंपनी द्वारा संचालित यह खदान सिर्वान जिले में है। हालांकि खबर में कंपनी के नाम का खुलासा नहीं किया गया।

यह घटना मई 2014 में देश की सबसे बड़ी आधुनिक औद्योगिक आपदा के दो साल बाद हुई है। पश्चिमी तुर्की के सोमा खदान में आग लगने पर उस वक्त 301 खनिकों की मौत हो गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश