1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. फुमियो किशिदा एक बार फिर जापान के प्रधानमंत्री चुने गए, संसदीय चुनाव में मिली बड़ी जीत

फुमियो किशिदा एक बार फिर जापान के प्रधानमंत्री चुने गए, संसदीय चुनाव में मिली बड़ी जीत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2021 12:41 pm IST,  Updated : Nov 10, 2021 01:43 pm IST

इस जीत ने प्रधानमंत्री के रूप में फुमियो किशिदा की ताकत को और ज्यादा बढ़ा दिया है। अब उनकी पार्टी की इस जीत को महामारी से निपटने तथा खस्ताहाल हुई अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिये जनादेश के तौर पर देखा जा रहा है।

Fumio Kishida re elected Japan Prime Minister फुमियो किशिदा एक बार फिर जापान के प्रधानमंत्री चुने गए- India TV Hindi
फुमियो किशिदा एक बार फिर जापान के प्रधानमंत्री चुने गए, संसदीय चुनाव में मिली बड़ी जीत Image Source : PTI

टोक्यो. फुमियो किशिदा को एकबार फिर से जापान का प्रधानमंत्री चुन लिया गया है। हाल ही में हुए संसदीय चुनाव में उनकी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है। फुमियो किशिदा को महज एक महीने पहले ही जापान की संसद ने प्रधानमंत्री चुना था। पीएम चुने जाने के बाद ही फुमियो किशिदा ने चुनाव करवाने का निर्णय लिया, जिसमें उनकी पार्टी ने 465 सदस्यों वाले निचले सदन में 261 सीटें जीत लीं।

इस जीत ने प्रधानमंत्री के रूप में फुमियो किशिदा की ताकत को और ज्यादा बढ़ा दिया है। अब उनकी पार्टी की इस जीत को महामारी से निपटने तथा खस्ताहाल हुई अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिये जनादेश के तौर पर देखा जा रहा है। आज ही, वह मंत्रिमंडल का गठन करेंगे।

मंत्रिमंडल में एक को छोड़कर सभी पुराने मंत्री शामिल होंगे। मंत्रिमंडल के गठन के बाद वह संवाददाता सम्मेलन करेंगे। पिछले महीने ‘लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी’ ने किशिदा को प्रधानमंत्री चुना था। इससे पहले योशिहिदे सुगा ने कोविड-19 के प्रबंधन और महामारी के बीच तोक्यो ओलंपिक कराने के फैसले को लेकर आचोलनाओं के चलते प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। वह एक साल तक प्रधानमंत्री रहे थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश