1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. शादी से इंकार करने पर लड़की की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

शादी से इंकार करने पर लड़की की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 19, 2018 07:55 pm IST,  Updated : Jun 19, 2018 08:01 pm IST

पीड़िता की मां रमजाना कौशर ने बताया कि वह अपनी बेटी से मिलने गई थी जब उसने दराज को उसका हाथ खींचते देखा।

चित्र का इस्तेमाल...- India TV Hindi
चित्र का इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किया गया है। Image Source : PTI

लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक निजी बस कंपनी में एक काम करने वाली 19 साल की लड़की की एक व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी। सामने आ रही जानकारी के अनुसार युवती ने आरोपी का शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया था। आरोपी इसी बस कंपनी में बतौर सुरक्षाकर्मी काम करता था। ये घटना लाहौर से 150 किलोमीटर दूर स्थित फैसलाबाद में हुई।

 
पुलिस में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बस कंपनी के सुरक्षा कर्मी उमर दराज ने बस टर्मिनल पर पीड़िता माहविश को गोली मारी और फरार हो गया। पीड़िता की मां रमजाना कौशर ने बताया कि वह अपनी बेटी से मिलने गई थी जब उसने दराज को उसका हाथ खींचते देखा। दराज लगातार माहविश से बहस कर रहा था और इस बीच उसने गोली चला दी और मौके से फरार हो गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया , जहां उसकी मौत हो गयी।

रमजाना ने बतया कि दराज , महाविश से शादी करना चाहता था लेकिन उसने मना कर दिया था। उसके बार - बार मना करने के बावजूद वह उसका पीछा कर रहा था। घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पंजाब के कामचलाऊ मुंख्यमंत्री डॉक्टर हसन असकरी रिजवी ने मामले पर पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसने गुनाह स्वीकार कर लिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश