1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इजराइल में बनाया जा रहा है 15 लाख डॉलर का सोने का मास्क

इजराइल में बनाया जा रहा है 15 लाख डॉलर का सोने का मास्क

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 10, 2020 08:59 pm IST,  Updated : Aug 10, 2020 08:59 pm IST

इजराइल में गहने बनाने वाली एक कम्पनी ने दावा किया है कि वह कोरोना वायरस के लिए दुनिया का सबसे महंगा मास्क बना रही है जिसकी कीमत 15 लाख डॉलर होगी।

Gold Diamond mask prepare in israel the price will be 15 lakh dollars - India TV Hindi
Gold Diamond mask prepare in israel the price will be 15 lakh dollars  Image Source : SOCIAL MEDIA

मोत्जा (इजराइल)। इजराइल में गहने बनाने वाली एक कम्पनी ने दावा किया है कि वह कोरोना वायरस के लिए दुनिया का सबसे महंगा मास्क बना रही है जिसकी कीमत 15 लाख डॉलर होगी। सोने के इस मास्क में हीरे भी लगे होंगे। डिजाइनर इस्साक लेवी ने बताया कि 18 कैरट सोने से बने इस मास्क में 3,600 काले तथा सफेद हीरे और एन99 फिल्टर लगा है। एक खरीददार की मांग पर इसे बनाया गया है। 

'यवेल कम्पनी' के मालिक लेवी ने बताया कि क्रेता की दो और मांगें थीं कि यह साल के अंत तक बन जाए और यह विश्व में सबसे महंगा हो। लेवी ने क्रेता की पहचान उजागर करने से मना कर दिया लेकिन इतना जरूर बताया कि वह अमेरिका में रहने वाले एक चीनी उद्योगपति हैं। उन्होंने कहा, 'मैं खुश हूं कि इस मास्क के जरिए इस बेहद चुनौतीपूर्ण समय में मेरे कर्मचारियों को काम मिला।'

बता दें कि ऐसी ही एक खबर कुछ समय पहले पुणे से आई थी। पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ के निवासी शंकर कुराडे ने अपने लिए गोल्‍ड का अनोखा मास्‍क बनवाया था, इसकी कीमत 2.89 लाख रुपए थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश