1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कश्मीर पर फीकी प्रतिक्रिया देने पर हाफिज सईद ने शरीफ सरकार की आलोचना की

कश्मीर पर फीकी प्रतिक्रिया देने पर हाफिज सईद ने शरीफ सरकार की आलोचना की

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 05, 2016 04:09 pm IST,  Updated : Nov 05, 2016 05:22 pm IST

लाहौर: जमात उत दावा प्रमुख एवं मुंबई आतंकी हमले के मुख्य षड्यंत्रकर्ता हाफिज सईद ने कश्मीर में कथित उत्पीड़न को लेकर भारत के प्रति फीकी प्रतिक्रिया देने को लेकर नवाज शरीफ सरकार की आलोचना की

hafiz saeed criticized the sharif government- India TV Hindi
hafiz saeed criticized the sharif government

लाहौर: जमात उत दावा प्रमुख एवं मुंबई आतंकी हमले के मुख्य षड्यंत्रकर्ता हाफिज सईद ने कश्मीर में कथित उत्पीड़न को लेकर भारत के प्रति फीकी प्रतिक्रिया देने को लेकर नवाज शरीफ सरकार की आलोचना की है और कहा है कि घाटी के लोगों को पाकिस्तान का पूर्ण व्यावहारिक सहयोग चाहिए।

सईद ने जमात उत दावा के मुख्यालय मस्जिद ए कदीस में शुक्रवार की नमाज के पहले कहा, कश्मीर में उत्पीड़न को लेकर भारत के प्रति पाकिस्तान सरकार की प्रतिक्रिया फीकी रही है तथा ऐसा कर वह उत्पीडि़त कश्मीरियों के मामले की पैरवी नहीं कर रही है। उसने कहा कि प्रधानमंत्री और उनकी सरकार के अन्य सदस्यों द्वारा कश्मीरियों के बयान के पक्ष में दिये गये एक या दो बयानों का मूल्य नहीं है। इसके बदले उन्हें पूर्ण व्यावहारिक सहयोग की जरूरत है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश