1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में हाफिज सईद पर बड़ा एक्शन, हाफिज के संगठन जमात-उद-दावा पर बैन

पाकिस्तान में हाफिज सईद पर बड़ा एक्शन, हाफिज के संगठन जमात-उद-दावा पर बैन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 05, 2019 09:52 pm IST,  Updated : Mar 05, 2019 11:39 pm IST

पाकिस्तान सरकार ने हाफिज सईद के आतंकी संगठन जमात-उद-दावा पर बैन लगा दिया है। जमात-उद-दावा के साथ ही हाफिज के एक और संगठन फलाह-ए-इंसानियत पर भी बैन लगा दिया गया है।

Hafiz Saeed File Photo- India TV Hindi
Hafiz Saeed File Photo

नई दिल्ली: पाकिस्तान सरकार ने हाफिज सईद के आतंकी संगठन जमात-उद-दावा पर बैन लगा दिया है। जमात-उद-दावा के साथ ही हाफिज के एक और संगठन फलाह ए इंसानियत पर भी बैन लगा दिया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले जैश-ए-मोहम्मद पर भी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की सरकार ने 44 आतंकियों को हिरासत में लिया था जिसमें जैश प्रमुख मसूद अजहर का भाई भी शामिल है।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय वायुसेना द्वारा बालाकोट में एयरस्ट्राइक करने और उसके बाद पैदा हुए हालात के मद्देनजर पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय दबाव है कि वह अपनी धरती पर चल रहे आतंकवाद की फैक्ट्रियों को बंद करे। पाकिस्तान सरकार द्वारा आतंकी संगठनों पर बैन और उनसे जुड़े कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने की कार्रवाई इसी कवायद का हिस्सा है। हालांकि कई हलकों में ऐसी चर्चा है कि पाकिस्तान की यह कार्रवाई महज दुनिया को यह दिखाने के लिए है कि वह आतंकवादियों के खिलाफ एक्शन ले रहा है। 

जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की सरकार ने हाफिज सईद के संगठनों पर यह कार्रवाई एंटी टेररिज्म एक्ट 1997 के तहत की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश