1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कश्मीर पर खुलकर बोलते हैं लेकिन नाम जोड़ते हैं मुंबई हमले से: हाफिज़ सईद

कश्मीर पर खुलकर बोलते हैं लेकिन नाम जोड़ते हैं मुंबई हमले से: हाफिज़ सईद

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 29, 2017 09:43 am IST,  Updated : Dec 29, 2017 09:43 am IST

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद ने एक बार फिर भारत पर निशाना साधा है। हाफिज सईद ने कहा कि पाकिस्तान में जब भी कोई कश्मीर की बात करता है तो लोग उसका विरोध करते हैं।

hafiz saeed- India TV Hindi
hafiz saeed

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद ने एक बार फिर भारत पर निशाना साधा है। हाफिज सईद ने कहा कि पाकिस्तान में जब भी कोई कश्मीर की बात करता है तो लोग उसका विरोध करते हैं। एक इंटरव्यू में हाफिज ने कहा कि जब मैं 1994 में अमेरिका गया था तब कहां कश्मीर मुद्दे पर बात की थी। जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ लॉबिंग करनी शुरू कर दी थी। (स्पेन: अब माता-पिता कर सकते हैं अपने बच्चों के WHATSAPP मैसेजेस को चैक )

हाफिज सईद ने आरोप लगाते हुए कहा कि ''जब भारत की लोकसभा पर हमला  हुआ था तो भी मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं था। मुंबई हमले में भारत भारत के पास सुबूत नहीं थे लेकिन उसने फिर भी मुझपर आरोप लगाया।'' सईद ने कहा कि भारत सिर्फ प्रोपेगेंडा फैला रहा है, और हर इल्ज़ाम को पाकिस्तान के ऊपर लगा देता है। सईद ने कहा कि हम उस कश्मीर के बारे में खुलकर कहते हैं जो इस समय कुर्बानियों को झेल रहा है।

सईद ने कहा भारत हमारा नाम यहां जोड़ने की बजाय मुंबई और बाकी हमलों में जोड़ रहा है। सईद ने अमेरिका पर भी निशाना साधते हुए कहा कि, अमेरिका ने भी ने भी माना है कि साल 2012 से अबतक कोई मामवा सामने नहीं आया है लेकिन फिर भी अमेरिका भारत का साथ देता है। मुझे नज़रबंद कर भारत को खुश किया जाता है। अगर कश्मीर का मुद्दा नहीं होगा, तो भारत से कोई मसला नहीं होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश