1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पार्क ग्यून हे के खिलाफ कल से अदालत में शुरू होगी सुनवाई

पार्क ग्यून हे के खिलाफ कल से अदालत में शुरू होगी सुनवाई

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 22, 2017 01:11 pm IST,  Updated : May 22, 2017 01:11 pm IST

हथिकड़ी पहने, कैदी नंबर 503 लिखे हुए कपड़ों में अपनी मौजूदा पहचान के साथ भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहीं दक्षिण कोरिया की पूर्व राष्ट्रपति पार्क ग्यून हे के खिलाफ कल से अदालत में सुनवाई शुरू होगी।

Hearing againstpark geun hye will start in court tomorrow- India TV Hindi
Hearing againstpark geun hye will start in court tomorrow

सोल: हथिकड़ी पहने, कैदी नंबर 503 लिखे हुए कपड़ों में अपनी मौजूदा पहचान के साथ भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहीं दक्षिण कोरिया की पूर्व राष्ट्रपति पार्क ग्यून हे के खिलाफ कल से अदालत में सुनवाई शुरू होगी। गौरतलब है कि करीब दो दशक पहले इसी अदालत में एक क्रूर तानाशाह को मौत की सजा सुनाई गयी थी। किसी जमाने में देश की सबसे शक्तिशाली शख्सियत रहीं पार्क अपने खिलाफ भ्रष्टाचार, फिरौती, रिश्वत और सत्ता के दुरपयोग के आरोपों का सामना कर रही हैं। जिससे उन्हें आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। (इमरजेंसी स्पेसवाक के लिए तैयार है नासा)

31 मार्च को जेल भेजे जाने के बाद, सोल सेंट्रल डिस्टि्रक्ट कोर्ट के कक्ष संख्या 417 में सुनवाई के लिये आने पर पार्क की यह पहली सार्वजनिक उपस्थिति होगी। दक्षिण कोरिया की संवैधानिक अदालत के एक फैसले पर राष्ट्रपति पद से हटाये जाने के कुछ सप्ताह बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने सांसदों द्वारा उनके खिलाफ दिसंबर में लाए गए महाभियोग को सही ठहराया था। अभियोजकों का आरोप है कि दक्षिण कोरिया की पहली महिला राष्ट्रपति ने अपनी एक मित्र के साथ मिलकर देश की सबसे बड़ी कंपनियों से बतौर रिश्वत करीब 2.6 करोड़ डॉलर लिये थे।

इसके अलावा उन्होंने अपनी मित्र को परोक्ष रूप से सरकारी मामलों में कथित रूप से हेरफेर की इजाजत दी थी। बहरहाल, पार्क ने अपनी मित्र चोई सून-सिल पर विश्वास करने के लिये खेद जताया लेकिन उन्होंने साथ ही किसी तरह के कानून के उल्लंघन से इनकार किया तथा अपने विरोधियों पर उनके खिलाफ साजिश का आरोप लगाया। दूसरी ओर चोई ने भी किसी भी गलत काम में अपनी संलिप्तता से इनकार किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश