1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. इमरजेंसी स्पेसवाक के लिए तैयार है नासा

इमरजेंसी स्पेसवाक के लिए तैयार है नासा

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 22, 2017 12:39 pm IST,  Updated : May 22, 2017 12:39 pm IST

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र (आईएसएस) में मौजूद नासा के दो अंतरिक्षयात्री एक खराब हो चुके डेटा रिले बॉक्स को बदलने के लिए कल एक आपात स्पेसवाक करने के लिए तैयार हैं।

nasa ready for emargency spacewalk - India TV Hindi
nasa ready for emargency spacewalk

वाशिंगटन: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र (आईएसएस) में मौजूद नासा के दो अंतरिक्षयात्री एक खराब हो चुके डेटा रिले बॉक्स को बदलने के लिए कल एक आपात स्पेसवाक करने के लिए तैयार हैं। यह बॉक्स इस केन्द्र के कुछ प्रमुख उपकरणों को नियंत्रित करता है। ("वेनेजुएला में हिंसा के लिए ट्रंप जिम्मेदार")

एक्सपीडीशन 51 कमांडर पेगी विट्सन और फ्लाइट इंजीनियर जैक फिशर पिछले सप्ताह खराब हुए मल्टीप्लेक्सर-डीमल्टीप्लेक्सर (एमडीएम) डेटा रिले बॉक्स को बदलेंगे। इसके खराब होने की वजह का पता नहीं चल सका है।

आईएसएस प्रोग्राम प्रबंधकों ने तैयारियों और चालक दल की तत्परता की समीक्षा के बाद स्पेसवाक का फैसला किया। यह बॉक्स रेडिएटरों, प्रशीतन श्रृंखलाओं समेत स्टेशन के विभिन्न उपकरणों का नियंत्रण करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश