1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इराक: दुर्घटनाग्रस्त हुआ सीरिया जा रहा हेलिकॉप्टर, 7 अमेरिकी सैनिकों की मौत

इराक: दुर्घटनाग्रस्त हुआ सीरिया जा रहा हेलिकॉप्टर, 7 अमेरिकी सैनिकों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 16, 2018 09:46 pm IST,  Updated : Mar 16, 2018 09:46 pm IST

अमेरिका का एक सैन्य हेलिकॉप्टर पश्चिम इराक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया...

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image

वॉशिंगटन: अमेरिका का एक सैन्य हेलिकॉप्टर पश्चिम इराक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दुर्घटना में हेलीकॉप्टर में सवार 7 सैन्य कर्मी मारे गए। एक रक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि यह इराक से सीरिया जा रहा एक नियमित सैन्य परिवहन अभियान था।उन्होंने कहा, ‘हेलिकॉप्टर में 7 लोग सवार थे, समझा जाता है कि वे सब मारे गए।’ 

एक दूसरे अधिकारी ने कहा कि गुरुवार को हुए हादसे में मारे गए लोगों में 4 वायुसेना कर्मी शामिल थे। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि सिकोरस्की एचएच-60 पेव हॉक हेलिकॉप्टर के हादसे की वजह दुश्मन की गतिविधियां नहीं लगती। वायुसेना तलाश एवं बचाव कार्यों के लिए इस हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करती है। गुरुवार को एक जगह से दूसरी जगह चक्कर लगाते समय वह अंबार प्रांत के कायम में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

इस दुर्घटना में मारे गए सैनिकों के नाम अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। बताया जा रहा है कि मृत सैनिकों के परिजनों को जानकारी देने के बाद ऐसा किया जाएगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार सुबह दुर्घटना में मारे गए सैनिकों के परिजनों को अपनी संवेदना व्यक्त की। राष्ट्रपति ने एक ट्वीट के जरिए कहा, 'देश की सेवा करते हुए किया गया उनका यह बलिदान कभी नहीं भुलाया जाएगा।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश