1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. मलेशिया: हेलिकॉप्टर के टकराने से 4 छात्रों की मौत, 1 जवान घायल

मलेशिया: हेलिकॉप्टर के टकराने से 4 छात्रों की मौत, 1 जवान घायल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 04, 2016 04:59 pm IST,  Updated : Oct 04, 2016 04:59 pm IST

कुआलालंपुर: मलेशिया के सबा राज्य में मंगलवार को एक स्कूल की इमारत से सेना के परिवहन हेलिकॉप्टर के टकराने से चार छात्र और सेना के कई जवान घायल हो गए। एफे न्यूज के मुताबिक, मलेशियाई

demo pic- India TV Hindi
demo pic

कुआलालंपुर: मलेशिया के सबा राज्य में मंगलवार को एक स्कूल की इमारत से सेना के परिवहन हेलिकॉप्टर के टकराने से चार छात्र और सेना के कई जवान घायल हो गए। एफे न्यूज के मुताबिक, मलेशियाई रक्षा मंत्रालय ने बताया कि अमेरिका निर्मित सिकोर्सकी हेलिकॉप्टर ने सुबह 7:30 बजे के आसपास उड़ान भरी थी और यह दो घंटे बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

नियंत्रण खोने के बाद, हेलिकॉप्टर स्कूल की छत से जा टकराया और इसके बाद कैंटीन और एक निर्माणाधीन हॉल के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिला पुलिस प्रमुख सहायक आयुक्त फादिल मार्सुस ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा, "हेलीकॉप्टर में 14 जवान सवार थे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश