1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन में भूकंप के कारण तेज रफ्तार ट्रेनों को रोका गया

चीन में भूकंप के कारण तेज रफ्तार ट्रेनों को रोका गया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 27, 2016 03:32 pm IST,  Updated : Dec 27, 2016 03:35 pm IST

बीजिंग: चीन के दक्षिण पश्चिम रोंगचांग जिला में आज 4.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके चलते अधिकारियों ने चेंगदू-चोंगछिंग रेल लाइन पर कई तेज रफ्तार ट्रेनों का परिचालन रोक दिया। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की

high speed trains were stopped due to the earthquake in...- India TV Hindi
high speed trains were stopped due to the earthquake in china

बीजिंग: चीन के दक्षिण पश्चिम रोंगचांग जिला में आज 4.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके चलते अधिकारियों ने चेंगदू-चोंगछिंग रेल लाइन पर कई तेज रफ्तार ट्रेनों का परिचालन रोक दिया। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार भूकंप सुबह आठ बजकर 17 मिनट पर आया।

दक्षिण पश्चिम चोंगछिंग नगरपालिका के रोंगचांग जिला में 4.8 तीव्रता के हल्के भूकंप के बाद चेंगदू-चोंगछिंग हाई-स्पीड रेल लाइन पर कई ट्रेनें या तो देरी से चलीं अथवा उनका परिचालन रोक दिया गया। बहरहाल, भूकंप के कारण कोई हताहत हुआ है या नहीं, इसकी सूचना नहीं है।

जिला अधिकारियों ने कहा कि शहर में भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया और कुछ आवासीय इमारतों में लगे कांच के शीशे टूट गए। बहरहाल, अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, अगली सूचना मिलने तक प्रभावित ट्रेन मार्गों पर टिकट की बिक्री रोक दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश