1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में 14 साल की हिंदू बच्ची को उठाकर ले गया 4 बच्चों का बाप, बोल रहा है कर दिया बलात्कार!

पाकिस्तान में 14 साल की हिंदू बच्ची को उठाकर ले गया 4 बच्चों का बाप, बोल रहा है कर दिया बलात्कार!

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 17, 2020 11:32 am IST,  Updated : Jan 17, 2020 11:32 am IST

अकाली दल नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया है कि गुरुवार को 14 वर्ष की एक हिंदू लड़की के अली रजा नाम के व्यक्ति ने अगवा कर लिया है।

Hindu girl abducted by father of 4 children in Pakistan- India TV Hindi
Hindu girl abducted by father of 4 children in Pakistan

नई दिल्ली। पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार का एक और मामला सामने आया है। अकाली दल नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया है कि गुरुवार को 14 वर्ष की एक हिंदू लड़की के अली रजा नाम के व्यक्ति ने अगवा कर लिया है। मनजिंदर सिंह सिरसा ने बेटी के बाप का वीडियो भी अपने ट्विटर हेंडल पर शेयर किया है और कहा है कि बच्ची को अगवा करने वाले अली रजा की 2 पत्नियां और 4 बच्चे हैं।

मनजिंदर सिंह सिरसा ने यह भी बताया है कि बच्ची को अगवा करने वाले लोगों अब बच्ची के परिवार को कह रहे हैं कि उनकी बच्ची का बलात्कार कर दिया है। मनजिंदर सिंह सिरसा ने बच्ची के पिता का जो वीडियो जारी किया है उसमें पिता स्थानीय पुलिस ने अपनी बच्ची को ढूंढने की अपील कर रहे हैं।

मनजिंदर सिंह सिरसा ने गृह मंत्री अमित शाह से अपील की है कि पाकिस्तान में हिंदू और सिख बच्चियों के साथ हो रही ज्यादती के खिलाफ भारत सरकार कदम उठाए। सिरसा ने एक और घटना का जिक्र करते हुए लिखा है कि गुरुवार को पाकिस्तान के जैकबाबाद में वाजित नाम के व्यक्ति ने एक 16 साल की हिंदू लड़की का अपहरण किया है। गुरुवार रात को भी सिरसा ने एक अन्य घटना में 2 हिंदू लड़कियों के अपहरण का जिक्र करते हुए बताया कि दोनो बच्चियों के परिवार वाले न्याय की गुहार में वहां की सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

पाकिस्तान में हिंदू, सिख और अन्य अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और भारत सरकार ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान तथा बांग्लादेश से भारत आए ऐसे अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को भारतीय नागरिकता देने के लिए नागरिकता कानून लागू किया है लेकिन देश में कई जगहों पर इस नागरिकता कानून का विरोध हो रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश