1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में हिंदू सदस्य को शपथ लेने से रोका गया

पाकिस्तान में हिंदू सदस्य को शपथ लेने से रोका गया

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Feb 28, 2018 12:40 pm IST,  Updated : Feb 28, 2018 12:40 pm IST

पाकिस्तान में खैबर-पख्तूनख्वाह प्रांत की असेंबली में सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों तरफ के सदस्यों ने एक हिंदू सदस्य को शपथ लेने से रोक दिया। उस पर एक सिख सदस्य की हत्या का आरोप है।

पाकिस्तान असेम्बली- India TV Hindi
पाकिस्तान असेम्बली

पेशावर: पाकिस्तान में खैबर-पख्तूनख्वाह प्रांत की असेंबली में सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों तरफ के सदस्यों ने एक हिंदू सदस्य को शपथ लेने से रोक दिया। उस पर एक सिख सदस्य की हत्या का आरोप है। प्रांतीय असेंबली के सदस्य निर्वाचित हुए बलदेव कुमार सिख जन प्रतिनिधि सरदार स्वर्ण सिंह की हत्या के मामले में जेल में बंद हैं। उनको शपथ लेने की इजाजत मिली थी। (अमेरिका ने कहा, चीन के राष्ट्रपति कार्यकाल की सीमा समाप्त करने पर हमारी करीबी नजर )

कुमार जब प्रांतीय असेंबली में पहुंचे तो विपक्षी सदस्यों ने शपथ लेने की इजाजत के स्पीकर के फैसले का विरोध किया।  सत्तापक्ष के सदस्य भी इस विरोध में शामिल हो गए।

इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के सदस्य अरबाब जहांदाद खान ने कुमार की तरफ जूता फेंका जो उनसे कुछ दूरी पर गिरा। कई अन्य सदस्यों ने असेंबली के एजेंडे की प्रतियां भेजीं। कुमार शपथ नहीं ले सके और उनको जेल वापस ले जाया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश