1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Pokemon Go: चीनी सेना ने लोगों को चेताया

Pokemon Go: चीनी सेना ने लोगों को चेताया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 27, 2016 11:25 am IST,  Updated : Jul 27, 2016 11:25 am IST

हांगकांग: हांगकांग में तैनात चीनी सेना ने पिकाचू और अन्य आभासी मॉनसट्र्स ढूंढ रहे लोगों को अपने क्षेत्र से बाहर रहने को लेकर चेताया है क्योंकि पूरा शहर पोकेमौन गो को लेकर बहुत उत्साहित है।

pokemon go- India TV Hindi
pokemon go

हांगकांग: हांगकांग में तैनात चीनी सेना ने पिकाचू और अन्य आभासी मॉनसट्र्स ढूंढ रहे लोगों को अपने क्षेत्र से बाहर रहने को लेकर चेताया है क्योंकि पूरा शहर पोकेमौन गो को लेकर बहुत उत्साहित है। हांगकांग में कल इस मोबाइल गेमिंग एप्प की शुरआत हुई, जिसके बाद लोग अपने फोन से चिपके हुए और शॉपिंग मॉल्स से लेकर सरकारी मुख्यालयों तक में इंटरनेट की तलाश में देखे गये।

यह एप्प सेटेलाइट लोकेशन, ग्राफिक्स और कैमरा का इस्तेमाल करता है। शहर के लोगों के उत्साह को देखते हुए सरकारी विभागों एवं यहां तक कि चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने उनको आगाह किया है। PLA के एक प्रवक्ता ने एएफपी को बताया कि उनकी बैरक शहर के निषिद्ध क्षेत्र में हैं। उन्होंने कहा, हांगकांग के कानून के अनुसार सैन्य बैरक प्रतिबंधित क्षेत्र में आता है। कमांडिंग ऑफिसर की अनुमति के बिना किसी को भी प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने की इजाजत नहीं होती है। पुलिस ने लोगों को गेम खेलते समय सचेत रहने को कहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश