1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाक: झूठी शान की खातिर दो बहनों की हत्या

पाक: झूठी शान की खातिर दो बहनों की हत्या

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 30, 2016 09:16 pm IST,  Updated : Jul 30, 2016 09:16 pm IST

लाहौर: दो युवा बहनों की उनके भाइयों ने झूठी शान की खातिर हत्या दी। यह घटना पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में उनकी शादी से एक दिन पहले हुई। थाना प्रभारी मेहर रियाज ने बताया, कौसर

pakistan- India TV Hindi
pakistan

लाहौर: दो युवा बहनों की उनके भाइयों ने झूठी शान की खातिर हत्या दी। यह घटना पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में उनकी शादी से एक दिन पहले हुई। थाना प्रभारी मेहर रियाज ने बताया, कौसर (20) और गुलजार (25) की रस्म-ए-हिना का कार्यक्रम कल शाम चल रहा था जब उनके भाई नासिर हुसैन ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसके बाद वह फरार हो गया। लड़कियों के पिता अता मोहम्मद की शिकायत पर हुसैन के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।

यह घटना लाहौर से 300 किलोमीटर दूर विहारी जिले के सरगना गांव में हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़कियों के अपने परिवार की जाति से अलग जाति में शादी करने को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच झगड़ा हुआ था। रियाज ने बताया, लड़कियों के भाई फैसलाबाद के खान खानदान में उनकी शादी के खिलाफ थे। लड़कियां राजपूत खानदान की थीं और एक विवाह समारोह में खान खानदान के लोग उन्हें पसंद आ गए। बाद में उन्होंने अपनी शादी का प्रस्ताव भेजा जिसे मोहम्मद ने स्वीकार कर लिया लेकिन लड़कियों के भाई खुश नहीं थे।

उन्होंने कहा कि पुलिस हुसैन को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है जबकि उनके दो भाइयों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। ये हत्याएं दक्षिण पंजाब में हुई हैं जहां दो सप्ताह पहले सोशल मीडिया स्टार कंदील बलोच की उसके भाई ने परिवार को बदनाम करने के लिए गला घोंटकर हत्या कर दी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश