1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन: सैकड़ों लोग वेश्यावृत्ति में संलिप्त होने पर गिरफ्तार

चीन: सैकड़ों लोग वेश्यावृत्ति में संलिप्त होने पर गिरफ्तार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 26, 2016 04:19 pm IST,  Updated : Dec 26, 2016 04:32 pm IST

बीजिंग: चीन की राजधानी में अवैध तरीके से वेश्यावृत्ति में संलिप्त होने पर सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया है। राजधानी शहर के निकाय जन सुरक्षा ब्यूरो के हवाले से सरकारी ग्लोबल टाइम्स ने आज खबर

hundreds of people arrested involved in prostitution in...- India TV Hindi
hundreds of people arrested involved in prostitution in china

बीजिंग: चीन की राजधानी में अवैध तरीके से वेश्यावृत्ति में संलिप्त होने पर सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया है। राजधानी शहर के निकाय जन सुरक्षा ब्यूरो के हवाले से सरकारी ग्लोबल टाइम्स ने आज खबर दी है कि खुफिया सूचना के आधार पर बीजिंग पुलिस बल ने शुक्रवार को विभिन्न मनोरंजक स्थलों पर लोगों को गिरफ्तार किया।

बीजिंग के डोंगचेंग जिले में स्थित बाओली क्लब और हैडियन जिले के दो अन्य क्लबों में सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया गया। बीजिंग के समाचार पत्र लीगल मिरर की खबरों के मुताबिक पुलिस ने तीनों क्लबों को बंद कर दिया है। बाओली क्लब के एक अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि पुलिस पहुंची और वहां पर पार्किंग स्थल को बंद कर दिया। इस घटना के कारण क्लब से वेटर्स और सुरक्षाकर्मी सहित करीब 60 लोग भागने में विफल रहे।

लांदाई क्लब के कर्मियों ने बताया कि पुलिस ने परिसरों में छापेमारी की और 100 से अधिक महिलाओं सहित 300 से अधिक क्लब कर्मचारियों को वहां से ले गयी। बयान में बताया गया है कि मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश