1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इमरान खान ने की शरीफ के इस्तीफे की मांग

इमरान खान ने की शरीफ के इस्तीफे की मांग

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 20, 2017 05:59 pm IST,  Updated : Apr 20, 2017 05:59 pm IST

पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ प्रमुख इमरान खान ने आज प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के इस्तीफे की मांग की।

imran khan demands sharif resignation- India TV Hindi
imran khan demands sharif resignation

इस्लामाबाद: पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ प्रमुख इमरान खान ने आज प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के इस्तीफे की मांग की। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट की एक पीठ ने कहा है कि भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें पद से हटाने के लिए सबूत अपर्याप्त हैं।

पनामागेट मामला: नवाज शरीफ को राहत, जांच के लिए टीम का गठन

खान ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, मैं इस बात की मांग करता हूं कि शरीफ को फौरन इस्तीफा देना चाहिए क्योंकि उन्होंने देश में शासन करने का नैतिक आधार खो दिया है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय पीठ ने 3-2 से एक खंडित फैसले में आज आदेश दिया कि शरीफ के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों की सुनवाई के लिए एक संयुक्त जांच टीम (जेआईटी) गठित की जाए।

उत्तर कोरिया ने अमेरिका पर गिराया परमाणु बम, VIDEO देख हो जाएंगे हैरान

खान ने इस फैसले को शरीफ का अभ्यारोपण करार दिया क्योंकि पीठ ने उन्हें आरोपमुक्त नहीं किया है। उन्होंने कहा कि न्यायालय ने शरीफ और उनके परिवार की यह दलील खारिज कर दी है कि लंदन में उनकी संपत्ति ईमानदारी की कमाई से खरीदी गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश