1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारत में आम चुनावों तक संबंध बने रहेंगे तनावपूर्ण, युद्ध के छाए हैं बादल: इमरान खान

भारत में आम चुनावों तक संबंध बने रहेंगे तनावपूर्ण, युद्ध के छाए हैं बादल: इमरान खान

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 26, 2019 05:41 pm IST,  Updated : Mar 26, 2019 05:41 pm IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि भारत में आम चुनाव संपन्न होने तक भारत-पाकिस्तान संबंध तनावपूर्ण बने रहेंगे और उन्हें पूर्वी पड़ोसी से ‘‘एक और दुस्साहस’’ की आशंका है।

Pak Pm Imran Khan- India TV Hindi
Pak Pm Imran Khan Image Source : AP/PTI

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि भारत में आम चुनाव संपन्न होने तक भारत-पाकिस्तान संबंध तनावपूर्ण बने रहेंगे और उन्हें पूर्वी पड़ोसी से ‘‘एक और दुस्साहस’’ की आशंका है। पुलवामा में पाकिस्तान आधारित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के 14 फरवरी के आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। 

खान ने कहा कि युद्ध की छाया अब भी पाकिस्तान और भारत पर मंडरा रही है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आम चुनावों से पहले ‘‘एक और दुस्साहस’’ कर सकती है। पाकिस्तान के ‘डॉन’ अखबार ने खान के हवाले से बताया, ‘‘खतरा अभी टला नहीं है। भारत में आगामी आम चुनावों तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रहेगी। हम भारत की ओर से किसी भी तरह के आक्रमण को रोकने के लिए पहले से ही तैयार हैं।’’

उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्होंने अफगानिस्तान सरकार की ‘‘चिंताओं’’ के कारण तालिबान के साथ इस्लामाबाद में अपनी प्रस्तावित बैठक रद्द कर दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश