1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. IS वीडियो में फ्रेंच बोलने वाले आतंकवादी दे रहे हैं हमले की धमकी

IS वीडियो में फ्रेंच बोलने वाले आतंकवादी दे रहे हैं हमले की धमकी

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 31, 2016 01:43 pm IST,  Updated : Jan 31, 2016 01:43 pm IST

इस्लामिक स्टेट ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें कथित रूप से दिखाया गया है कि फ्रेंच बोलने वाले आतंकवादी पश्चिमी देशों को हमले की धमकी दे रहे हैं।

isis- India TV Hindi
isis

बगदाद: इस्लामिक स्टेट ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें कथित रूप से दिखाया गया है कि फ्रेंच बोलने वाले आतंकवादी पश्चिमी देशों को हमले की धमकी दे रहे हैं। इसमें इराक में जासूसों को और आईएस से हटने वालों को सजाए मौत देते हुए भी दिखाया गया है।

बताया जाता है कि जिहादी वेबसाइट पर कल लगाया गया फुटेज IS के मीडिया कार्यालय ने इराक के निनेवे प्रांत में बनाया है। इसमें युवकों को यह बताते हुए दिखाया गया है कि उन्होंने आईएस के खिलाफ काम किया। इसके बाद उन्हें गोली मार दी गई।

फ्रेंच भाषी आतंकवादी ने एक जाफरानी नकाब लगा रखा था। वह सैनिक वर्दी में था और एक हैंडगन लिए था। उसके सुनहरे बाल नकाब से झलक रहे थे।

ऐसा लगता है कि यह वीडियो 13 नवंबर के पेरिस हमले के बाद तैयार किया गया है।

फ्रेंच भाषी आतंकवादी ने सीरिया और इराक में आईएस से लड़ रहे अमेरिका और उसके सहयोगियों को मूर्ख बदमाश करार दिया और उन्हें धमकी दी कि वे आईएस को कुचल नहीं पाएंगे।

उसने कहा कि आईएस ऐसे हमले करेगा कि पश्चिम 11 सितंबर 2001 का हमला भूल जाएगा जिसमें तकरीबन 3000 लोग मारे गए थे।
उसने कसम खाई कि 711 से 1492 तक दक्षिण स्पेन के उंदलुस पर मुस्लिम शासन को कुचलने की खासी कीमत पश्चिम को, खास कर स्पेन को चुकानी पड़ेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश