1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कमाल की बात! चीन में 10 रोबोट बनाए गए कस्टम ऑफिसर

कमाल की बात! चीन में 10 रोबोट बनाए गए कस्टम ऑफिसर

 Written By: IANS
 Published : Oct 02, 2016 05:02 pm IST,  Updated : Oct 02, 2016 05:02 pm IST

चीन के गुआंगडोंग प्रांत के 3 बंदरगाहों पर रोबोट्स ने कस्टम ऑफिसर की जिम्मेदारी संभाल ली है। खबर के मुताबिक, दक्षिणी चीन सागर के किनारे स्थित जूहाई और जोंगशान नाम के बंदरगाह शहरों में 10 रोबोट्स ने सीमा शुल्क अधिकारियों के रूप में काम शुरू कर दिया है।

Photo only for representativ purpose | AP- India TV Hindi
Photo only for representativ purpose | AP

बीजिंग: चीन के गुआंगडोंग प्रांत के 3 बंदरगाहों पर रोबोट्स ने कस्टम ऑफिसर की जिम्मेदारी संभाल ली है। खबर के मुताबिक, दक्षिणी चीन सागर के किनारे स्थित जूहाई और जोंगशान नाम के बंदरगाह शहरों में 10 रोबोट्स ने सीमा शुल्क अधिकारियों के रूप में काम शुरू कर दिया है। यह बात यहां के स्थानीय कस्टम ऑफिस ने बताई।

​देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि इन रोबोट्स को जूहाई और जोंगशान के गोंगबेई, हेंगकिन औरजोंगशान बंदरगाहों पर कस्टम ऑफिसर्स के रूप में तैनात किया गया है। यह 'इंटेलिजेंट रोबोट्स' के पहले बैच से हैं। इन रोबोट्स को शियाओ हाई नाम दिया गया है। इन रोबोट्स को बनाने में अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है और ये सुनने, बात करने, सीखने, देखने और चलने में सक्षम हैं।

एक स्पेशलाइज्ड कस्टम डेटाबेस के आधार पर ये रोबोट कैंटोनीज, मेंडारिन, अंग्रेजी और जापानी सहित 28 भाषाओं और बोलियों में सवालों का जवाब दे सकते हैं। हालांकि इन रोबोट्स की कुछ कमियां भी हैं लेकिन वे किसी तरह की परेशानी पैदा नहीं करतीं। ये कुछ विशेष समस्याओं को सुलझाने में सक्षम नहीं हैं। कस्टम ऑफिसर्स का कहना है कि वे रोबोट को भविष्य में अपने कस्टमर केयर हॉटलाइन से जोड़ देंगे।

गोंगबेई कस्टम ऑफिस के डायरेक्टर जाओ मिन ने बताया कि चेहरा पहचानने वाली तकनीक से युक्त ये रोबोट संदिग्ध लोगों का पता लगाकर अलार्म बजा सकते हैं। यदि भविष्य में आप कभी किसी एयरपोर्ट से बाहर निकलें और कोई रोबोट आपके सामान की जांच करता मिले तो चौंकिएगा मत, अगले कुछ साल बाद भविष्य ऐसा ही होने वाला है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश