इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने कहा है कि भारत एक तरफ़ा फ़ैसला करके सिंधु नदी जल संधि को ख़त्म नहीं कर सकता। पाकिस्तान ने कहा कि ये संधि समयबद्द नही है और इसमें कोई बदलाव भी नहीं किया जा सकता। इसका पालन करना दोनों देशों के लिए अनिवार्य है।
डॉन के अनुसार पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफ़ीस ज़कारिया ने कहा कि अगर भारत इस 56 साल पुरानी संधि से बाहर निकलता है तो ये संधि की सर्तों का उल्लंघन होगा।
ग़ौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने उड़ी हमले के बाद इस मसले पर बैठक की थी। ऐसा कहा जा रही है कि बैठक में सिंधु नदी कमिशन की वार्ता स्थगत करने का फ़ैसला किया गया है।
प्रवक्ता से जब ब्रह्मपुत्र नदी का पानी रोकने के चीन के फ़ैसले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमने मीडिया में ख़बरें देखीं हैं लेकिन इसका जवाब आपको चीन से ही पूछना पड़ेगा।