1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. आतंकवाद से लड़ाई के मुद्दे पर भारत और चीन के बीच हुई पहली उच्चस्तरीय वार्ता

आतंकवाद से लड़ाई के मुद्दे पर भारत और चीन के बीच हुई पहली उच्चस्तरीय वार्ता

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 27, 2016 01:56 pm IST,  Updated : Sep 27, 2016 01:56 pm IST

बीजिंग: भारत और चीन के बीच आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग और सुरक्षा बढ़ाने के तरीकों पर आज बातचीत हुई। वार्ता में दोनों देशों के अधिकारियों ने आतंकवाद से निपटने की नीतियों और कानून

China-India-Flag- India TV Hindi
China-India-Flag

बीजिंग: भारत और चीन के बीच आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग और सुरक्षा बढ़ाने के तरीकों पर आज बातचीत हुई। वार्ता में दोनों देशों के अधिकारियों ने आतंकवाद से निपटने की नीतियों और कानून पर जानकारी साझा की। दोनों देशों के बीच इस पहली उच्च स्तरीय वार्ता में महत्वपूर्ण आम सहमति बनी। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और सुरक्षा पर यहां भारत और पाकिस्तान के बीच हुई पहली उच्च स्तरीय वार्ता में दोनों पक्षों ने अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय सुरक्षा हालात पर अपने विचार साझा किए। 

यह बैठक संयुक्त खुफिया समिति के प्रमुख आर एन रवि और चीन के केंद्रीय राजनीतिक एवं कानूनी मामलों के आयोग के महासचिव वांग योंगक्विंग की सह अध्यक्षता में हुई। यहां स्थित भारतीय दूतावास की ओर से जारी विग्यप्ति में बताया गया है कि वार्ता के दौरान दोनों पक्षों ने चिंता के प्रमुख मुद्दों पर अपनी समझ को और बढ़ाया तथा आतंकवाद से निपटने के लिए अपनी-अपनी नीतियों, प्रणाली तथा कानून से संबंधित जानकारी को साझा किया। विग्यप्ति में कहा गया है, सुरक्षा के खतरे से मिलकर निपटने के उपायों, आतंक के खिलाफ लड़ाई और सुरक्षा पर सहयोग को और बढ़ाने पर दोनों पक्षों के बीच गहन बातचीत हुई। इसमें दोनों पक्षों के बीच महत्वपूर्ण आम सहमति बनी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश