1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान के लिए भारत एक जिम्मेदार मददकर्ता: अमेरिकी प्रशासन

अफगानिस्तान के लिए भारत एक जिम्मेदार मददकर्ता: अमेरिकी प्रशासन

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jun 21, 2018 01:23 pm IST,  Updated : Jun 21, 2018 01:23 pm IST

ट्रंप प्रशासन ने आज कहा कि अफगानिस्तान के लिए भारत एक जिम्मेदार मददकर्ता है और संघर्षग्रस्त देश उसके साथ रणनीतिक साझेदारी चाहता है।

India is a responsible helper for Afghanistan said US...- India TV Hindi
India is a responsible helper for Afghanistan said US Administration

वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने आज कहा कि अफगानिस्तान के लिए भारत एक जिम्मेदार मददकर्ता है और संघर्षग्रस्त देश उसके साथ रणनीतिक साझेदारी चाहता है। दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों की प्रधान सहायक उप विदेश मंत्री एलिस वेल्स ने अफगानिस्तान पर कांग्रेस की सुनवाई के दौरान सांसदों से कहा कि कारोबारी सम्मेलनों का आयोजन करने में भारत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। (योग संयुक्त राष्ट्र के लिए ‘ पूरी तरह उपयुक्त ’ है : उप महासचिव )

इस आयोजनों का उद्देश्य यह था कि अफगानिस्तान में निवेश की इच्छुक कंपनियां भारत के मार्फत ऐसा कर सकें। वेल्स ने कहा , ‘‘ अफगानिस्तान के लिए भारत के समर्थन को हम बहुत महत्वपूर्ण मानते हैं। वह एक जिम्मेदार मददकर्ता है। उसने वर्ष 2020 तक तीन अरब डॉलर की सहायता देने का वादा किया है।

अफगान सरकार ने सहायता का स्वागत किया है। अफगान सरकार भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी भी चाहती है। ’’ उन्होंने कहा कि अमेरिका ने अफगानिस्तान पर भारत के साथ मिलकर काम किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश