1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल को पुनर्निर्माण के लिए एक अरब डॉलर देगा भारत

नेपाल को पुनर्निर्माण के लिए एक अरब डॉलर देगा भारत

 Written By: IANS
 Published : Jun 25, 2015 12:04 pm IST,  Updated : Jun 25, 2015 12:17 pm IST

काठमांडू: भारत अपने पड़ोसी मुल्क नेपाल को भूकंप की त्रासदी से उबरने और निर्माण कार्यो के लिए एक अरब डॉलर की आर्थिक सहायता देगा। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यहां अंतर्राष्ट्रीय दानदाताओं के सम्मेलन में

नेपाल को पुनर्निर्माण...- India TV Hindi
नेपाल को पुनर्निर्माण के लिए एक अरब डॉलर देगा भारत

काठमांडू: भारत अपने पड़ोसी मुल्क नेपाल को भूकंप की त्रासदी से उबरने और निर्माण कार्यो के लिए एक अरब डॉलर की आर्थिक सहायता देगा। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यहां अंतर्राष्ट्रीय दानदाताओं के सम्मेलन में इसकी घोषणा की। भारत की ओर से मिलने वाली इस सहायता राशि से नेपाल में बुनियादी संरचनाओं और कुछ प्रमुख धरोहरों का निर्माण किया जाएगा। नेपाल में पुनर्निर्माण पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में सुषमा ने कहा, "नेपाल अकेला नहीं है। मैं आपको भरोसा दिलाती हूं भारत सरकार तथा भारत के 1.25 अरब लोग इस संकटपूर्ण समय में आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।"

नेपाल में अप्रैल में आए 7.9 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप के झटकों के बाद भारत की ओर से चलाए गए राहत अभियान के बारे में सुषमा ने कहा, "ऑपरेशन मैत्री विदेशों में किसी भी आपदा से निपटने के लिए चलाए गए हमारे अब तक के अभियानों में सबसे बड़ा है। इस पर 400 अरब की लागत आई।"उन्होंने कहा, "पुनर्निर्माण के बाद आत्मविश्वास से भरपूर नेपाल उभरेगा।"पुनर्निर्माण के लिए नेपाल की ओर से की जा रही कोशिशों की सराहना करते हुए सुषमा ने कहा, "भारत सबसे पुराने और करीबी मित्र के रूप में नेपाल के साथ हमेशा खड़ा रहेगा।"

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज बुधवार शाम काठमांडू पहुंची। वह यहां पर भूकंप के बाद नेपाल के पुनर्निर्माण पर गुरुवार को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय दानदाता सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंची हैं। उन्होंने कहा, "पिछले एक साल के दौरान मैं अपनी तीसरी यात्रा पर काठमांडू आई हूं। 25 अप्रैल को आए भीषण भूकंप में मारे गए लोगों और विनाश पर मैं भारत की सरकार और वहां के लोगों की ओर से नेपाल और नेपाल के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश