1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल को पुनर्निर्माण के लिए एक अरब डॉलर देगा भारत

नेपाल को पुनर्निर्माण के लिए एक अरब डॉलर देगा भारत

 Written By: IANS
 Published : Jun 25, 2015 12:04 pm IST,  Updated : Jun 25, 2015 12:17 pm IST

काठमांडू: भारत अपने पड़ोसी मुल्क नेपाल को भूकंप की त्रासदी से उबरने और निर्माण कार्यो के लिए एक अरब डॉलर की आर्थिक सहायता देगा। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यहां अंतर्राष्ट्रीय दानदाताओं के सम्मेलन में

व्यापक विनाश वाले भीषण जलजले के बाद नेपाल को सबसे पहले सहायता पहुंचाने वाला देश भारत था। इस भूकंप में 8,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। नई दिल्ली से नेपाल में तलाश और बचाव अभियान के लिए हेलीकॉप्टर और सेना के जवानों को भेजा गया था। नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोईराला गुरुवार को होने वाले सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस सम्मेलन में वह दानदाताओं से नेपाल के पुनर्निर्माण में सहायता की मांग करेंगे। नेपाल के पुनर्निर्माण में 700 करोड़ डॉलर की अनुमानित लागत आएगी।

सुषमा ने कहा, "मैं यह देखकर खुश हूं कि त्रासदी के बावजूद भी नेपाल के लोगों ने अपने देश के पुनर्निर्माण के लिए दृढ़ संकल्प प्रदर्शित किया है। भारत तेज सुधार और पुनर्निर्माण के संबंध में नेपाल के लोगों और उनकी सरकार के साथ खड़ा रहेगा।" नेपाल की सरकार को भारत और चीन से बड़ी सहायता की उम्मीद है। भारत भूकंप के बाद से नेपाल को 450 करोड़ रुपये से अधिक की मदद कर चुका है। इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए नेपाल की राजधानी काठमांडू में 670 देशों के 300 प्रतिनिधि और दानदाता पहुंच चुके हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश