OnePlus N सीरीज के पहले फोन की लॉन्च भारत में कंफर्म हो गई है। वनप्लस का यह फोन जल्द ही भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर OnePlus ने अपने फोन को आधिकारिक तौर पर लिस्ट कर दिया है। कंपनी ने फोन का नाम तो रिवील नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो यह OnePlus N6 5G के नाम से पेश किया जा सकता है। यह वनप्लस का इस साल लॉन्च हुआ सबसे सस्ता फोन हो सकता है।
अमेजन पर हुआ लिस्ट
OnePlus N6 5G के नाम से लॉन्च होने वाले इस फोन का डेडिकेटेड माइक्रोसाइट बनाया गया है। इस फोन को ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। टीजर के मुताबिक, यह फोन फ्लैट रियर पैनल और फ्रेम के साथ आएगा। फोन में एक पावर बटन और एक वॉल्यूम कंट्रोल दिया गया है।
पहले आई रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन को भारत में 20,000 रुपये से भी कम प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है। पिछले महीने आए OnePlus Nord CE 6 Lite को भारत में 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। वनप्लस का यह फोन इस साल लॉन्च होने वाला सबसे सस्ता फोन हो सकता है।
OnePlus N सीरीज के फोन को अब तक केवल चीन में ही लॉन्च किया जा रहा था। OnePlus N6 का लुक और डिजाइन इस साल लॉन्च हुई OnePlus Nord 6 सीरीज की तरह हो सकता है। वहीं, फोन के कई फीचर्स भी बजट फ्रेंडली होंगे। कंपनी बजट रेंज में अपनी इस नई सीरीज को प्लेस करने वाली है, ताकि भारत में कंपनी का मार्केट शेयर बढ़ सके। वनप्लस अब तक भारत में केवल फ्लैगशिप और मिड बजट के फोन लॉन्च करता रहा है।
OnePlus Nord CE 6 Lite के फीचर्स
इस साल लॉन्च हुए कंपनी के सबसे सस्ते फोन OnePlus Nord CE 6 Lite में 6.72 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन MediaTek Dimensity 7400 Apex चिपसेट पर काम करता है। फोन में 8GB रैम और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इसमें 7000mAh की बैटर के साथ 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है।
OnePlus Nord CE 6 Lite के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन कैमरा मिलेगा। इसके साथ 2MP का सेकेंडरी और 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड OxygenOS पर काम करता है।
यह भी पढ़ें - Google के AI Overview फीचर पर कोर्ट सख्त, किसी भी गलती के लिए कंपनी जिम्मेदार