1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अग्नि मिसाइल: बौखलाई चीनी मीडिया ने कहा, भारत संभल जाए वर्ना...

अग्नि मिसाइल: बौखलाई चीनी मीडिया ने कहा, भारत संभल जाए वर्ना...

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 05, 2017 06:35 pm IST,  Updated : Jan 05, 2017 06:39 pm IST

चीन की सरकारी मीडिया ने अग्नि-4 एवं 5 मिसाइलों के परीक्षण पर भारत की आलोचना करते हुए आज कहा कि भारत ने परमाणु हथियारों एवं लंबी दूरी की मिसाइलों पर संयुक्त की ओर से लगाई गईं सीमाएं तोड़ी हैं।

AP Photo- India TV Hindi
AP Photo

बीजिंग: चीन की सरकारी मीडिया ने अग्नि-4 एवं 5 मिसाइलों के परीक्षण पर भारत की आलोचना करते हुए आज कहा कि भारत ने परमाणु हथियारों एवं लंबी दूरी की मिसाइलों पर संयुक्त की ओर से लगाई गईं सीमाएं तोड़ी हैं और पाकिस्तान को भी इसी तरह का विशेषाधिकार मिलना चाहिए। अग्नि-4 और अग्नि-5 मिसाइलों की जद में चीनी मुख्यभूमि भी आती है। वहीं, इस बात की धमकी भी दी गई है कि यदि भारत के रुख में परिवर्तन नहीं आया तो चीन भी ऐसी मिसाइलें बनाने के लिए पाकिस्तान की मदद कर सकता है।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सत्तारूढ़ चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के अखबार ग्लोबल टाइम्स ने अपने संपादकीय में लिखा, ‘भारत ने परमाणु हथियारों और लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों की अपनी होड़ में संयुक्त राष्ट्र की सीमाओं का उल्लंघन किया है। अमेरिका और कुछ पश्चिमी देशों ने भी अपनी परमाणु योजनाओं को ले कर नियमों में तब्दीली की है। लेकिन भारत अब तक अपनी परमाणु क्षमता से संतुष्ट नहीं है और वह ऐसे अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों के निर्माण के प्रयास में है जो दुनिया में कहीं भी निशाना लगा सकें और ऐसा कर वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों की बराबरी में आ सके।’ 

इन्हें भी पढ़ें:

‘भारतीय मिसाइल की जद में चीन का अधिकतर हिस्सा’

चीनी अखबार के संपादकीय के अनुसार, ‘संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थाई सदस्यता के लिए भारत प्रमुख दावेदार है क्योंकि वह एकमात्र ऐसा उम्मीदवार है जिसके पास परमाणु एवं आर्थिक दोनों क्षमता है। चीन को यह स्वीकार करना चाहिए कि बीजिंग भारत को लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें विकसित करने से नहीं रोक सकता है। अग्नि-5 5,000 किलोमीटर तक मार कर सकने वाली अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) है। इसे चीन को निशाना बनाने में सक्षम एक सामरिक मिसाइल के तौर पर व्यापक तौर पर देखा जाता है क्योंकि इसकी जद में चीनी मुख्यभूमि के अधिकतर हिस्से आते हैं।’

आगे पढ़ें, चीनी मीडिया ने भारत की परमाणु क्षमता का उड़ाया मजाक...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश