1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारत, श्रीलंका ने लिया मछुआरों को रिहा करने का फैसला

भारत, श्रीलंका ने लिया मछुआरों को रिहा करने का फैसला

 Written By: IANS
 Published : Jan 02, 2017 09:09 pm IST,  Updated : Jan 02, 2017 09:09 pm IST

भारत और श्रीलंका ने सोमवार को एक दूसरे के हिरासत में रखे गए मछुआरों को शीघ्र रिहा करने की घोषणा की।

Fishermen | AP- India TV Hindi
Fishermen | AP

कोलंबो: भारत और श्रीलंका ने सोमवार को एक दूसरे के हिरासत में रखे गए मछुआरों को शीघ्र रिहा करने की घोषणा की। यह घोषणा भारतीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह और श्रीलंका के मत्स्य और जल संसाधन विकास मंत्री महिंदा अमरवीरा के बीच हुई बातचीत के बाद की गई।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दोनों पक्षों ने मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) स्थापित करने पर सहमति जताई। इसमें कानूनी और औपचारिक प्रक्रियाओं के पालन के बाद एक दूसरे के हिरासत में लिए गए मछुआरों को रिहा करने और सौंपने के कार्य में तेजी की बात कही गई। एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘मंत्री स्तरीय बातचीत के बाद वर्तमान में हिरासत में मछुआरों को शीघ्र रिहा करने की घोषणा की गई।’ श्रीलंका नियमित तौर पर अपने जल क्षेत्र में अवैध शिकार पर भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लेता है और उनकी जहाज जब्त कर लेता है। दोनों देश एक संकरी समुद्री पट्टी से बंटे हुए हैं। कुछ श्रीलंकाई मछुआरे भारतीय जेलों में हिरासत में हैं।

यह बातचीत 31 दिसंबर को नई दिल्ली में मत्स्य पालन पर हुई संयुक्त कार्य समूह (ZWG) की बैठक के बाद हुई है। दोनों देशों ने जब्त की गई मछली पकड़ने की नौकाओं के जारी करने पर भी चर्चा की। बयान में कहा गया, ‘भारतीय पक्ष ने जल्द भारतीय मछली मारने की नौकाओं को छोड़ने का अनुरोध किया। श्रीलंकाई पक्ष ने इस अनुरोध पर जेडब्ल्यूजी की प्रक्रिया के तहत विचार की सहमति दी।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश