1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारतीय सीमा पर BSF की गोली से पाकिस्तानी महिला की मौत, पाक में प्रदर्शन

भारतीय सीमा पर BSF की गोली से पाकिस्तानी महिला की मौत, पाक में प्रदर्शन

 Written By: IANS
 Published : Feb 25, 2017 04:18 pm IST,  Updated : Feb 25, 2017 04:18 pm IST

पाकिस्तान से भारतीय सीमा में दाखिल हुई एक महिला की सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की गोली से हुई मौत पर यहां प्रदर्शन शुरू हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि महिला 'मानसिक रूप से बीमार' थी, जो रास्ता भटकर भारतीय सीमा में दाखिल हो गई थी

rashida begam- India TV Hindi
rashida begam

इस्लामाबाद: पाकिस्तान से भारतीय सीमा में दाखिल हुई एक महिला की सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की गोली से हुई मौत पर यहां प्रदर्शन शुरू हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि महिला 'मानसिक रूप से बीमार' थी, जो रास्ता भटकर भारतीय सीमा में दाखिल हो गई थी। हालांकि बीएसएफ ने महिला को घुसपैठिया करार दिया था और कहा था कि बार-बार की चेतावनी के बावजूद वह भारतीय सीमा में दाखिल हुई।

ये भी पढ़े-

'डॉन' की रिपोर्ट के अनुसार, महिला पंजाब प्रांत के बाजवात इलाके की थी। सियालकोट जिले के दियावाड़ा गांव की निवासी रशीदा बीबी (53) को बीएसएफ ने शुक्रवार को सीमा पर जम्मू क्षेत्र के अखनूर सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर चाक फगवारी चौकी के पास गोली मारी थी, जिससे उसकी मौत हो गई।

बीएसएफ ने बताया था, "घुसपैठिये को लगातार चेतावनी दी गई, लेकिन उसने सभी चेतवानियों को नजरअंदाज करते हुए सीमा पार कर ली। इसके बाद जवानों ने घुसपैठ को नाकाम करने के लिए गोलियां चला दीं।"

वहीं, 'डॉन' की रिपोर्ट अनुसार, गांव वालों को जैसे ही 'मानसिक रूप से बीमार महिला' को बीएसएफ द्वारा गोली मारे जाने की सूचना मिली, वहां प्रदर्शन शुरू हो गया।

भारतीय अधिकारियों ने शुक्रवार को ही बाद में बीबी का शव उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश