1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. एवरेस्ट फतह का दावा करने वाले भारतीय दंपत्ति पर प्रतिबंध

एवरेस्ट फतह का दावा करने वाले भारतीय दंपत्ति पर प्रतिबंध

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 30, 2016 04:56 pm IST,  Updated : Aug 30, 2016 04:56 pm IST

काठमांडू: फोटो से छेड़छाड़ कर माउंट एवरेस्ट फतह करने का दावा करने वाले एक भारतीय दंपत्ति पर नेपाल ने दस वर्ष तक अपने देश के किसी भी पहाड़ पर चढ़ने से प्रतिबंधित कर दिया है।

indian couple- India TV Hindi
indian couple

काठमांडू: फोटो से छेड़छाड़ कर माउंट एवरेस्ट फतह करने का दावा करने वाले एक भारतीय दंपत्ति पर नेपाल ने दस वर्ष तक अपने देश के किसी भी पहाड़ पर चढ़ने से प्रतिबंधित कर दिया है। दिनेश और ताराकेश्वरी राठौड़ ने दावा किया था कि वे 23 मई को दुनिया की सबसे उंची पर्वत चोटी एवरेस्ट पर चढ़ने में सफल रहे थे। हालांकि साथी पर्वतारोहियों ने यह कहते हुए पुणे के पुलिस कांस्टेबल दंपत्ति के दावों पर सवाल उठाया था कि पर्वत चोटी की उनकी जो तस्वीर है, उसके साथ छेड़छाड़ की गई है।

भारतीय दंपत्ति के दावों को पहले अपनी मंजूरी देने वाले नेपाल के पर्यटन मंत्रालय ने बाद जांच की और फोटो फर्जी पाया। नेपाल के पर्यटन विभाग के प्रमुख सुदर्शन प्रसाद ढकाल ने कहा, हमारी जांच में पाया गया कि दंपत्ति ने शिखर की फर्जी तस्वीर प्रस्तुत की। हम लोगों ने प्रमाण पत्र को रद्द कर दिया है और उन पर नेपाल के किसी पहाड़ पर चढ़ने से दस वर्ष के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। उन्होंने कहा कि ये प्रतिबंध अन्य पर्वतारोहियों के लिए आगाह करने वाला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश