1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दुबई में जॉगिंग कर रही युवती से 40 साल के प्रवासी भारतीय ने की छेड़छाड़, 6 महीने की जेल

दुबई में जॉगिंग कर रही युवती से 40 साल के प्रवासी भारतीय ने की छेड़छाड़, 6 महीने की जेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 27, 2020 05:29 pm IST,  Updated : Sep 27, 2020 05:29 pm IST

एक भारतीय प्रवासी को दुबई में जॉगिंग कर रही एक महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में 6 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है।

Man Sexually Abuses Woman, Indian Man Sexually Abuses Woman, Sexually Abuse- India TV Hindi
एक भारतीय प्रवासी को दुबई में जॉगिंग कर रही एक महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में 6 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। Image Source : PIXABAY REPRESENTATIONAL

दुबई: एक भारतीय प्रवासी को दुबई में जॉगिंग कर रही एक महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में 6 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार को दुबई कोर्ट में सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने दावा किया कि आरोपी ने महिला को उस वक्त अनुचित तरीके से छुआ, जब वह जून में अपने घर के पास एक्सर्साज कर रही थी। अदालत ने आरोपी को जेल पूरी करने के बाद दुबई से निर्वासित करने का भी आदेश दिया। दुबई पब्लिक प्रॉसिक्यूशन ने प्रवासी पर यौन शोषण और अवैध शराब के सेवन का आरोप लगाया है।

'मैं खूबसूरती देखकर खुद पर काबू नहीं रख सका'

40 साल के भारतीय प्रवासी ने अपने बचाव में दावा किया था कि वह युवती के खूबसूरत शरीर को देखकर खुद पर काबू नहीं रख सका था। उसने अपने घर के बाहर एक्सर्साइज कर रही महिला को अनुचित तरीके से छुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुबई पुलिस को इस घटना के बारे में रात को कॉल आई थी। गश्त कर रहे 2 पुलिसकर्मी जब घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि 30 वर्षीय महिला बुरी तरह डरी हुई है और रो रही है। महिला ने पुलिसकर्मियों को भारतीय प्रवासी की हरकतों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पहले वह शख्स उनके करीबा आया और कहा कि आप बेहद खूबसूरत हैं। इसके बाद उसने गलत तरीके से छुआ और वहां से चला गया।

'शराब के नशे में था छेड़छाड़ करने वाला शख्स'
महिला के बयान पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पूरे इलाके में छानबीन की। कुछ समय बाद पुलिस ने प्रवासी भारतीय को गिरफ्तार कर लिया। एक पुलिसकर्मी ने कहा, 'उसने महिला को छूने की बात स्वीकार की और कहा कि उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह उसे बेहद खूबसूरत लगी थी। वह बार-बार माफी मांग रहा था।' पुलिसकर्मी ने कहा कि हमने ध्यान दिया कि वह काफी शराब पिए हुए है। पुलिस ने शख्स पर छेड़छाड़ और शराब के अवैध सेवन की धाराएं लगाईं। भारतीय शख्स 15 दिनों के अंदर अपनी सजा के खिलाफ अपील कर सकता है। यदि उसकी अपील अस्वीकार हो जाती है तो उसे पहले 6 महीने की सजा काटनी होगी और इसके बाद उसे दुबई से निर्वासित कर दिया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश