1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारतीय युद्धपोत सालाना अभ्यास के लिए इंडोनेशिया पहुंचे

भारतीय युद्धपोत सालाना अभ्यास के लिए इंडोनेशिया पहुंचे

 Written By: IANS
 Published : Jun 03, 2015 08:33 am IST,  Updated : Jun 03, 2015 08:33 am IST

जकार्ता : भारत की एक्ट ईस्ट नीति के तहत, दो भारतीय युद्धपोत इंडोनेशिया की राजधानी पहुंचे हैं। भारतीय दूतावास ने मंगलवार को यहां जानकारी दी कि ये युद्धपोत वार्षिक द्विपक्षीय अभ्यास के लिए यहां पहुंचे

भारतीय युद्धपोत...- India TV Hindi
भारतीय युद्धपोत सालाना अभ्यास के लिए इंडोनेशिया पहुंचे

जकार्ता : भारत की एक्ट ईस्ट नीति के तहत, दो भारतीय युद्धपोत इंडोनेशिया की राजधानी पहुंचे हैं। भारतीय दूतावास ने मंगलवार को यहां जानकारी दी कि ये युद्धपोत वार्षिक द्विपक्षीय अभ्यास के लिए यहां पहुंचे हैं।

भारतीय दूतावास ने यहां एक बयान में कहा कि आईएनएस रणवीर और आईएनएस शक्ति चार दिनों की यात्रा पर जकार्ता पहुंचे हैं।

आईएनएस रणवीर एक मिसाइल विध्वंसक पोत है जिसका संचालन कैप्टन जसविंदर सिंह कर रहे हैं और आईएनएस शक्ति टैंकर से लैस उच्च श्रेणी का एक पोत है जिसका संचालन कैप्टन विक्रम मेनन कर रहे थे। दोनों पोत दक्षिण-पूर्व एशिया और दक्षिणी हिंद महासागर में सामरिक उद्देश्य के लिए तैनात होंगे।

दूतावास ने अपने बयान में कहा, "इस दौरे का उद्देश्य दोनों देशों के बीच पहले से ही मजबूत द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूती देना तथा दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच परस्पर कार्यक्षमताओं को आगे बढ़ाना है।"

दोनों देशों की नौसेनाएं अपनी अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) पर नियमित आधार पर गश्त करती हैं। इस साल भी वार्षिक द्विपक्षीय अभ्यास आयोजित किया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश