1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सिंगापुर में भारतीय को जेल, यात्रियों के सामान का वजन कम बताने के लिए लेता था रिश्‍वत

सिंगापुर में भारतीय को जेल, यात्रियों के सामान का वजन कम बताने के लिए लेता था रिश्‍वत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 30, 2019 12:36 pm IST,  Updated : Apr 30, 2019 12:36 pm IST

सिंगापुर के चांगी हवाईअड्डे पर एक यात्री के सामान का वजन कम बताने के लिए रिश्वत लेने के जुर्म में 37 वर्षीय भारतीय को आठ सप्ताह जेल और 800 सिंगापुर डॉलर के जुर्माने की सजा सुनाई गई है।

Singapore Jail- India TV Hindi
Singapore Jail

सिंगापुर के चांगी हवाईअड्डे पर एक यात्री के सामान का वजन कम बताने के लिए रिश्वत लेने के जुर्म में 37 वर्षीय भारतीय को आठ सप्ताह जेल और 800 सिंगापुर डॉलर के जुर्माने की सजा सुनाई गई है। 

‘द न्यू पेपर’ में मंगलवार को प्रकाशित खबर के अनुसार, हितेषकुमार चंदूभाई पटेल पर 800 सिंगापुर डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। पटेल जनवरी 2015 से नवंबर 2016 तक यूबीटीएस में कस्टमर सर्विस एसोसिएट के पद पर कार्यरत था। पटेल का काम टाइगर एयर के बोर्डिंग गेट और चेक-इन काउंटरों पर यात्रियों की मदद करना था। इस दौरान पटेल ने भारतीय नागरिक गोपाल कृष्ण राजू से रिश्वत ली। राजू सिंगापुर से सोना खरीदकर उसे चेन्नई भेजने का कारोबार करता है। 

खबर के मुताबिक, राजू कुरियर सेवा के माध्यम से सोना चेन्नई भेजने की जगह उसे भारत जाने वाले यात्रियों को देता था और उसके रिश्तेदार चेन्नई में उससे सोना ले लेते थे। इसी दौरान राजू ने जनवरी से अक्टूबर 2016 तक पटेल को रिश्वत दी ताकि वह यात्रियों के सामान का वजन कम बताए। पिछले एक सप्ताह में ऐसे मामले में जेल जाने वाला पटेल तीसरा व्यक्ति है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश