1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. एक झटके में यह भारतीय हुआ मालामाल, फिल्मी स्टाइल में जीती 40 करोड़ की लाॅटरी

एक झटके में यह भारतीय हुआ मालामाल, फिल्मी स्टाइल में जीती 40 करोड़ की लाॅटरी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 06, 2021 12:47 pm IST,  Updated : Jan 06, 2021 12:47 pm IST

किस्मत किस तरह इंसान की जिंदगी को एक पल में पलट सकती है, इसका एक नजारा खाड़ी के देश संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबूधाबी में देखने को मिला।

किस्मत किस तरह इंसान...- India TV Hindi
किस्मत किस तरह इंसान की जिंदगी को एक पल में पलट सकती है, इसका एक नजारा खाड़ी के देश संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबूधाबी में देखने को मिला।  Image Source : PTI

यहां एक भारतीय की किस्मत कुछ इस तरह से बदली, कि अचानक उसकी झोली में 40 करोड़ रुपये आ गिरे। यहां लाॅटरी जीतने का पूरा वाकया फिल्मी स्टाइल का है। आखिरकार यह शख्स करीब 54 लाख डाॅलर की रकम जीतने में कामयाब हो गया। 

बता दें कि मूलतः केरल के रहने वाले अब्दुस्सलाम फिलहाल मस्कट में रहते हैं। इन्होंने अबूधाबी में आयोजित बिग टिकट लाॅटरी रैफल का टिकट आॅनलाइन खरीदा था। जिसमें पुरस्कार के रूप में उन्होंने दो करोड़ दिरहम यानि 5,445,169 डॉलर जीते। भारतीय मुद्रा में इसकी कीमत करीब 39,82,96,687,81रुपये है। 

गल्फ न्यूज के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक,अब्दुस्सलाम ने 29 दिसंबर, 2020 को लॉटरी का टिकट ऑनलाइन खरीदा था। चूंकि इसका कोई फिजिकल टिकट नहीं था, ऐसे में बिग टिकट के अधिकारी शुरुआत में विजेता का पता लगाने में नाकामयाब रहे।  जिसके बाद उन्होंने मदद के लिए एक नोटिस निकाला।

अब्दुस्सलाम  के अनुसार आयोजकों द्वारा एक अलग तरह के इंटरनेशनल कोड का इस्तेमाल किया जा रहा था और शायद इसीलिए वे मुझ तक नहीं पहुंच पा रहे थे। लेकिन आखिरकार आयोजकों का उनसे संपर्क हुआ और वे मालामाल हो गए। अब्दुस्सलाम के दो बच्चे हैं। इसलिए वह अपनी जीती हुई रकम का एक बड़ा हिस्सा अपने बच्चों के भविष्य के लिए सुरक्षित रखना चाहते हैं।

एक अन्य भारतीय ने जीते 30 लाख दिरहम 

अब्दुस्सलाम के अलावा बिग टिकट रैफल में एक और प्रवासी भारतीय साजू थॉमस ने भी 30 लाख दिरहम जीते। रैफल के एक टिकट की कीमत 500 दिरहम है। लेकिन दो के साथ एक फ्री के ऑफर में 1000 दिरहम में तीन टिकट मिलते हैं। ये लाॅटरी ऑनलाइन या फिर या फिर अबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के आगमन हॉल काउंटर खरीदे जा सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश