1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इंडोनेशिया में बाढ़ और भूस्खलन से 22 लोगों की मौत, 15 लापता

इंडोनेशिया में बाढ़ और भूस्खलन से 22 लोगों की मौत, 15 लापता

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 13, 2018 08:35 pm IST,  Updated : Oct 13, 2018 08:35 pm IST

इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ एवं भूस्खलन में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य लापता हैं। 

Indonesia flood and landslide- India TV Hindi
Indonesia flood and landslide Image Source : AP

जकार्ता: इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ एवं भूस्खलन में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य लापता हैं। मृतकों में अधिकतर एक मदरसे के बच्चे हैं। स्थानीय पुलिस प्रमुख इसानी सिनुहाजी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को उत्तर सुमात्रा प्रांत के मांडैलिंग नताल जिले के मौरा सालाडी गांव में बाढ़ और भूस्खलन में एक मदरसा तबाह हो गया और 21 बच्चे बह गए। उन्होंने बताया कि बचावकर्ताओं ने घंटों बाद कीचड़ और मलबे में से 11 बच्चों के शव निकाले। 

राष्ट्रीय आपदा शमन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुगरोहो ने बताया कि बचावकर्ता 10 अन्य बच्चों की तलाश कर रहे हैं जो अब भी लापता हैं। 

उन्होंने बताया कि मांडैलिंग नताल में शनिवार को तड़के एक कार में से दो शव मिले। यह कार बाढ़ में बह गई थी। इसी इलाके में 17 घर ढह गए और पांच घर बह गए थे। 

प्रवक्ता ने बताया कि क्षेत्र के आठ इलाकों में भूस्खलन हुआ है और सिबोलगा जिले में भूस्खलन की चपेट में 29 घर आए और करीब 100 इमारतों में बाढ़ का पानी घुस गया जिसमें चार ग्रामीणों की मौत हो गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश