1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इंडोनेशिया: हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से 8 की मौत

इंडोनेशिया: हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से 8 की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 03, 2017 01:12 pm IST,  Updated : Jul 03, 2017 01:12 pm IST

इंडोनेशिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटनास्थल से बचावकर्मियों ने आठ शवों को बरामद किया है। राष्ट्रीय तलाशी एवं बचाव कार्यालय के प्रवक्ता के मुताबिक, यह दुर्घटना रविवार को मध्य जावा के तेमांगंग जिले में उस समय हुई....

Indonesia 8 killed due to helicopter crashes- India TV Hindi
Indonesia 8 killed due to helicopter crashes

जकार्ता: इंडोनेशिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटनास्थल से बचावकर्मियों ने आठ शवों को बरामद किया है। राष्ट्रीय तलाशी एवं बचाव कार्यालय के प्रवक्ता के मुताबिक, यह दुर्घटना रविवार को मध्य जावा के तेमांगंग जिले में उस समय हुई, जब हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकरा गया। (SCS में अमेरिकी जहाज को दी चीन ने चेतावनी, भेजे लड़ाकू विमान)

प्रवक्ता मरसूडी के मुताबिक, हेलीकॉप्टर डिएंग ज्वालामुखी के फटने के दौरान लोगों को वहां से सुरक्षित निकालने पहुंचा था कि अचानक यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रवक्ता ने बताया कि हेलीकॉप्टर में चालक दल के चार सदस्यों के साथ चार बचावकर्मी भी सवार थे।

उन्होंने सिन्हुआ को फोन पर बताया, "सभी आठों शवों को बरामद कर लिया गया है और उन्हें गोटोट सुब्रोतो नौसेना अस्पताल ले जाया गया है।" मरसूडी ने कहा कि राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा आयोग मामले की जांच कर रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश