1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इंडोनेशिया: यात्री नौका डूबने से कम से कम 8 लोगों की मौत

इंडोनेशिया: यात्री नौका डूबने से कम से कम 8 लोगों की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 01, 2018 01:30 pm IST,  Updated : Jan 01, 2018 01:30 pm IST

इंडोनेशिया में बोर्नियो के समुद्र तट से दूर एक यात्री नौका के डूब जाने के कारण कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य अब भी लापता हैं।

Indonesia At least 8 people die due to drowning passenger...- India TV Hindi
Indonesia At least 8 people die due to drowning passenger boat

जकार्ता: इंडोनेशिया में बोर्नियो के समुद्र तट से दूर एक यात्री नौका के डूब जाने के कारण कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य अब भी लापता हैं। स्थानीय खोज और बचाव एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी गस्टी अनवर मुल्यादी ने बताया कि यह नौका उत्तरी बोर्नियो प्रांत के तंजुंग सेलर से रवाना होने के कुछ ही समय बाद डूब गयी। नौका में 45 लोग सवार थे। (सिडनी समुद्री विमान दुर्घटना: ब्रिटेन के हाई-प्रोफाइल सीईओ और उनका परिवार भी शामिल )

उन्होंने बताया कि अब तक कुल 33 लोगों को इसमें से बचा लिया गया है और शेष यात्रियों की तलाश के लिए नौसेना के जवानों को रवाना किया गया है। हालांकि उन्होंने बताया कि समुद्री लहरों के कारण अभियान में परेशानी हो रही है।

मुल्यादी ने बताया, ‘‘हमें अभी नहीं मालूम है कि दुर्घटना का कारण क्या है और वास्तव में क्या हुआ था। लेकिन हम सही संख्या के बारे में पता लगाने का प्रयास करेंगे और अब शेष यात्रियों की खोज पर ध्यान केन्द्रित कर रहे हैं।’’ पिछले साल नये साल पर जकार्ता से रवाना हुयी एक पर्यटक नौका में आग लग जाने के कारण कम से कम 23 लोगों की मौत हो गयी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश