1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इंडोनेशिया में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.2 मापी गई

इंडोनेशिया में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.2 मापी गई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 26, 2021 06:16 pm IST,  Updated : Jul 26, 2021 07:41 pm IST

इंडोनेशिया के मिनाहासा प्रायद्वीप में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है।

इंडोनेशिया में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.2 मापी गई- India TV Hindi
इंडोनेशिया में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.2 मापी गई Image Source : INDIA TV

इंडोनेशिया के मिनाहासा प्रायद्वीप में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक शाम 5 बजकर 39 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

आपको बता दें कि चार दिन पहले 6 से ज्यादा की तीव्रता के भूकंप पनामा और कोस्टा रिका में महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई थी। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया था कि बुधवार दोपहर को आए भूकंप का केंद्र पनामा और कोस्टा रिका की साझा सीमा के पास करीब छह मील जमीन के नीचे था। पनामा की राजधानी में भूकंप के झटके महसूस नहीं किए गए, लेकिन पश्चिमी पनामा और कोस्टा रिका के कुछ हिस्सों में झटके महसूस किए गए। हालांकि भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश