1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इंडोनेशिया में 16 पुलिसकर्मियों को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त

इंडोनेशिया में 16 पुलिसकर्मियों को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त

 Written By: IANS
 Published : Dec 03, 2016 07:31 pm IST,  Updated : Dec 03, 2016 07:31 pm IST

इंडोनेशिया के पश्चिम में शनिवार को 16 पुलिसकर्मियों को ले जा रहा एक विमान बाटम द्वीप के पास समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बचावकर्मियों ने यह जानकारी दी।

plane- India TV Hindi
plane

जकार्ता: इंडोनेशिया के पश्चिम में शनिवार को 16 पुलिसकर्मियों को ले जा रहा एक विमान बाटम द्वीप के पास समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बचावकर्मियों ने यह जानकारी दी।समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, 'इंडोनेशिया पुलिस का एम-28 स्काईट्रक विमान जब बाटम द्वीप के पास महासागर के ऊपर उड़ान भर रहा था, तब उसका संपर्क टूट गया था।

( देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

इंडोनेशिया के राष्ट्रीय तलाशी व बचाव कार्यालय के प्रवक्ता मारसुदी ने कहा कि विमान भटककर पांगकाल पिनांग से केपुलाउआन रियाऊ प्रांत के बाटम द्वीप की तरफ चला गया था।स्थानीय लोगों के मुताबिक, विमान का मलबा अपराह्न 12.20 के आसपास बाटम द्वीप के पास महासागर में मिला।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश