1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कोरोना पॉजिटिव होने की बात छुपाने के मामले में इंडोनेशिया के एक धर्मगुरू को 4 साल की सजा

कोरोना पॉजिटिव होने की बात छुपाने के मामले में इंडोनेशिया के एक धर्मगुरू को 4 साल की सजा

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 24, 2021 02:25 pm IST,  Updated : Jun 24, 2021 02:25 pm IST

कोरोना वायरस से संक्रमित होने की बात छुपाने के मामले में इंडोनेशिया के प्रभावशाली धर्मगुरू मुहम्मद रिजिक शिहाब को बृहस्पतिवार को चार साल कैद की सजा सुनाई गई।

कोरोना पॉजिटिव होने...- India TV Hindi
कोरोना पॉजिटिव होने की बात छुपाने के मामले में इंडोनेशिया के एक धर्मगुरू को 4 साल की सजा Image Source : AP

जकार्ता: कोरोना वायरस से संक्रमित होने की बात छुपाने के मामले में इंडोनेशिया के प्रभावशाली धर्मगुरू मुहम्मद रिजिक शिहाब को बृहस्पतिवार को चार साल कैद की सजा सुनाई गई। ‘ईस्ट जकार्ता डिस्ट्रिक्ट कोर्ट’ के तीन न्यायाधीशों के एक पैनल ने कहा शिहाब ने अपनी कोविड-19 जांच रिपोर्ट के संबंध में झूठ बोला था, जिससे उनके सम्पर्क में आए लोगों की पहचान करने में परेशानी आई। वह 13 दिसम्बर से ही हिरासत में हैं।

न्यायाधीशों ने कहा कि जितना समय वह जेल में बिता चुके है, वह उनकी सजा से कम कर दिया जाएगा। फैसला सुनाने से पहले अदालत के बाहर भारी पुलिस बल और सेना के जवान तैनात किए गए थे। शिहाब की रिहाई की मांग करते हुए उनके हजारों समर्थकों ने वहां रैली निकालने की कोशिश की, जिस कारण अधिकारियों को अदालत आने वाले मार्ग को बंद करना पड़ा। पुलिस ने उनके समर्थकों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछारें भी कीं।

गौरतलब है कि पिछले नवम्बर में सऊदी अरब में तीन साल के निर्वासन से लौटने के बाद से शिहाब पर कई आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं। इसी अदालत ने अपनी बेटी की शादी और धार्मिक संगोष्ठियों में लोग एकत्रित कर कोविड-19 के दौरान स्वास्थ्य दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने के मामले में 27 मई को उन्हें आठ महीने की सजा सुनाई थी।

उक्त मुलाकातों के बाद ही बोगोर के ‘उम्मी अस्पताल’ में उनका कोविड-19 का इलाज चला था, लेकिन अस्पताल अधिकारियों ने उनकी स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारियां गुप्त रखी थी। मुकदमे में कहा गया कि शिहाब ने स्वस्थ्य होने की गलत जानकारी दी, जो खबर कई न्यूज मंचों पर दिखी और सोशल मीडिया भी पर वायरल हई। ऐसा करके उन्होंने समुदाय के लोगों को खतरे में डाला।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश