1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ईरान की लंबी दूरी की मिसाइल का परीक्षण सफल, बड़ी ताकतें खुश नहीं

ईरान की लंबी दूरी की मिसाइल का परीक्षण सफल, बड़ी ताकतें खुश नहीं

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 11, 2015 09:00 pm IST,  Updated : Oct 11, 2015 09:00 pm IST

तेहरान: ईरान ने आज देश में निर्मित लंबी दूरी तक मारक क्षमता वाली मिसाइल का सफल परीक्षण करने की घोषणा करते हुए कहा कि यह सटीकता से लक्ष्य को भेदने तक निर्देशित की जा सकती है।

ईरान की लंबी दूरी की...- India TV Hindi
ईरान की लंबी दूरी की मिसाइल का परीक्षण सफल

तेहरान: ईरान ने आज देश में निर्मित लंबी दूरी तक मारक क्षमता वाली मिसाइल का सफल परीक्षण करने की घोषणा करते हुए कहा कि यह सटीकता से लक्ष्य को भेदने तक निर्देशित की जा सकती है।

मिसाइल की क्षमता कितनी है, यह नहीं बताया

रक्षा मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर इमाद मिसाइल परीक्षण की तस्वीरें पोस्ट की है लेकिन अधिकतम दूरी और अन्य क्षमताओं का विवरण नहीं दिया गया है।

ईरान की पहली लंबी दूरी की गाइडेड मिसाइल

रक्षा मंत्री हुसैन देघान के हवाले से बताया गया है, यह ईरान की लंबी दूरी तक मार करने वाली पहली मिसाइल है जो लक्ष्य भेदने तक निर्देशित और नियंत्रित की जा सकती है।

विश्व शक्तियां ईरानी मिसाइल कार्यक्रम से खुश नहीं

यह परीक्षण ऐसे समय में हुआ है जब कुछ महीने पहले कुछ ईरानी अधिकारियों ने विश्व शक्तियों के साथ इस्लामिक गणराज्य के हालिया समझौते के प्रति चिंता जताई थी कि इससे उसके मिसाइल कार्यक्रम की क्षमता सीमित हो सकती है। परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम मिसाइल विकसित करने से ईरान पर प्रतिबंध लगाने वाले समझौते के कुछ दिन बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद प्रस्ताव मंजूर किया गया था।

मिसाइलों का विकास जारी रखेगा ईरान

देघान ने कहा, हमें अपनी रक्षा और मिसाइल क्षमता को मजबूत करने के लिए किसी से इजाजत लेने की जरूरत नहीं है। ईरान ने कहा है कि उसकी मिसाइलें परमाणु आयुध नहीं ले जाएगी क्योंकि परमाणु हथियार विकसित करने की उसकी योजना नहीं है लेकिन सैन्य अधिकारियों का जोर देश के मिसाइल कार्यक्रम के विस्तार पर है।

ये भी पढ़ें: अमेरिका की चिंता का सबब बना रूस-ईरान मिसाइल सौदा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश