1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका की चिंता का सबब बना रूस-ईरान मिसाइल सौदा

अमेरिका की चिंता का सबब बना रूस-ईरान मिसाइल सौदा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 26, 2015 06:52 pm IST,  Updated : Aug 26, 2015 06:52 pm IST

वाशिंगटन: अमेरिका के रक्षा विभाग पेंटागन ने रूस और ईरान के बीच हुए प्रक्षेपास्त्र प्रणाली सौदे पर चिंता जताई है। पेंटागन के प्रवक्ता पीटर कुक ने मंगलवार को कहा, "एस-300 प्रक्षेपास्त्र प्रणाली की ईरान को

अमेरिका की चिंता का...- India TV Hindi
अमेरिका की चिंता का सबब बना रूस-ईरान मिसाइल सौदा

वाशिंगटन: अमेरिका के रक्षा विभाग पेंटागन ने रूस और ईरान के बीच हुए प्रक्षेपास्त्र प्रणाली सौदे पर चिंता जताई है।

पेंटागन के प्रवक्ता पीटर कुक ने मंगलवार को कहा, "एस-300 प्रक्षेपास्त्र प्रणाली की ईरान को संभावित बिक्री से संबंधित रपटों पर हमने पहले ही चिंता जाहिर की है।"

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, कुक ने कहा, "हम इसे सकारात्मक बदलाव के रूप में नहीं देखते।"

मीडिया में आई एक रपट के मुताबिक, ईरान के रक्षामंत्री हुसैन देहगन ने मंगलवार को घोषणा की कि रूस और तेहरान के बीच लंबी दूरी की जमीन से हवा में मार करने वाली एस-300 प्रक्षेपास्त्र प्रणाली का सौदा हुआ है।

ईरान की समाचार एजेंसी फार्स के अनुसार, देहगन ने कहा, "करार के दस्तावेज तैयार कर लिए गए हैं और हमारे मित्र अगले सप्ताह करार पर हस्ताक्षर करने रूस जाएंगे।"

प्रक्षेपास्त्र प्रणाली सौदे का मामला ऐसे वक्त में सामने आया है, जब ईरान और विश्व की छह महाशक्तियों (अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, फ्रांस, चीन और जर्मनी) के बीच ईरान पर थोपे गए अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंध हटाने के बदले परमाणु कार्यक्रमों में कटौती करने का समझौता हो चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश