1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ईरानी सीमा रक्षकों ने पाकिस्तान पर मोर्टार दागे, कोई हताहत नहीं

ईरानी सीमा रक्षकों ने पाकिस्तान पर मोर्टार दागे, कोई हताहत नहीं

 Written By: IANS
 Published : Feb 10, 2017 07:18 pm IST,  Updated : Feb 10, 2017 07:18 pm IST

ईरानी सीमा रक्षकों ने शुक्रवार को पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सीमा पार मोर्टार से 4 गोले दागे।

Representative Image | AP Photo- India TV Hindi
Representative Image | AP Photo

इस्लामाबाद: ईरानी सीमा रक्षकों ने शुक्रवार को पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सीमा पार मोर्टार से 4 गोले दागे। पंजगुर जिले के उपायुक्त, हबीबुर रहमान ने एक पाकिस्तानी वेबसाइट से कहा कि ईरानी बलों ने बगैर किसी कारण और उकसावे के पंजगुर के परोम इलाके में मोर्टार से 4 गोले दागे।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हबीबुर रहमान ने कहा कि इस घटना में किसी जनहानि की कोई खबर नहीं है। इस्लामाबाद ईरानी बलों पर कई बार क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन करने का आरोप लगा चुका है और उसने तेहरान के साथ विरोध भी दर्ज कराया है।

ईरान के साथ पाकिस्तान 900 किमी लंबी सीमा साझा करता है और दोनों देशों ने 2014 में तय किया था कि सीमा क्षेत्र से आतंकवादियों के सफाए के लिए वे खुफिया समन्वयन बढ़ाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश