1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इराक: आत्मघाती कार बम हमलों में 35 की मौत, दर्जनों घायल

इराक: आत्मघाती कार बम हमलों में 35 की मौत, दर्जनों घायल

 Written By: Bhasha
 Published : May 20, 2017 08:20 pm IST,  Updated : May 20, 2017 08:20 pm IST

इराक की राजधानी बगदाद और अन्य स्थानों पर हुए आत्मघाती हमलों में कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। इस्लामिक स्टेट ने इन हमलों को अंजाम देने का दावा किया है। ये हमले शुक्रवार की रात को अंजाम दिए गए।

Iraq Suicide Attack | AP Photo- India TV Hindi
Iraq Suicide Attack | AP Photo

बगदाद: इराक की राजधानी बगदाद और अन्य स्थानों पर हुए आत्मघाती हमलों में कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। इस्लामिक स्टेट ने इन हमलों को अंजाम देने का दावा किया है। ये हमले शुक्रवार की रात को अंजाम दिए गए।

ब्रिगेडियर जनरल साद मान ने बताया कि बगदाद में आत्मघाती कार बम हमलावरों ने एक जांच चौकी के पास हमला किया। इस घटना में 24 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने एक हमलावर को मार गिराया जबकि दूसरे ने अपनी कार को विस्फोट में उड़ा लिया। इस्लामिक स्टेट ने एक बयान जारी कर इन हमलों की जिम्मेदारी ली है।

एक अन्य घटना में आत्मघाती हमलावर ने बसरा शहर के बाहरी हिस्से में एक नाके के पास विस्फोटकों से भरे वाहन को विस्फोट से उड़ा दिया। अधिकारियों के अनुसार इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 अन्य घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने एक अन्य आतंकवादी को मार गिराया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश