1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बरहम सालिह इराक के नए राष्ट्रपति चुने गए

बरहम सालिह इराक के नए राष्ट्रपति चुने गए

 Reported By: IANS
 Published : Oct 03, 2018 09:53 am IST,  Updated : Oct 03, 2018 09:53 am IST

बरहम सालिह इराक के आठवें राष्ट्रपति हैं। दोनों कुर्दिश पार्टियों के बीच राष्ट्रपति पद के लिए काफी खींचतान रही, जिसके चलते नतीजे में काफी देर भी हुई।

बरहम सालिह इराक के नए राष्ट्रपति चुने गए- India TV Hindi
बरहम सालिह इराक के नए राष्ट्रपति चुने गए

बगदाद: इराक में लंबे राजनीतिक संघर्ष के बाद आखिरकार बरहम सालिह को देश का नया राष्ट्रपति चुन लिया गया है। 58 साल के बरहम सालिह को कुल 272 सांसदों में से 219 के वोट मिले जिन्होंने मतदान के दूसरे दौर में मंगलवार को अपने वोट डाले। वहीं, सालिह के प्रतिद्वंद्वी फौद हुसैन को 22 वोट मिले।

बरहम सालिह इराक के आठवें राष्ट्रपति हैं। दोनों कुर्दिश पार्टियों के बीच राष्ट्रपति पद के लिए काफी खींचतान रही, जिसके चलते नतीजे में काफी देर भी हुई।

2003 के बाद से इराक में इराक में राष्ट्रपति हमेशा कुर्द बनता रहा है। प्रधानमंत्री शिया मुसलमान और संसद का स्पीकर सुन्नी बनता है।

शपथ ग्रहण में सालिह ने कहा कि इराक की अखंड़ता और सुरक्षा के लिए काम करेंगे। नए राष्ट्रपति के पास संसद के सबसे बड़े गठबंधन को नई सरकार के गठन के लिए 15 दिन का समय होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश